फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor : करीना कपूर के पास हैं लाखों की कीमत के फुटवियर, खरीदने में खाली हो सकता है आपका अकाउंट

Thu, 06 Apr 2023 11:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बात करें करीना के फुटवियर कलेक्शन की तो उनके पास इसते महंगे फुटवियर हैं, जिनको लेने में लोगों की कई महीनों की सैलरी खर्च हो जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram
Kareena Kapoor : करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में होती है। कपूर खानदान की लाडली अब नवाबों की बहू बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं करीना की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने करियर में उन्होंने अपनी मेनहत के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। करीना का ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश है। चाहे वेस्टर्न हो या एथनिक वियर हर लुक में करीना का स्टाइल काफी खूबसूरत होता है। महिलाएं ड्रेसिंग सेंस के मामले में एक्ट्रेस से टिप लेती है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड के एक्टर्स को कई महंगी चीजों का शौक होता है। इस मामले में करीना भी किसी से कम नहीं हैं। दरअसल, अगर बात करें करीना के फुटवियर कलेक्शन की तो उनके पास इतने महंगे फुटवियर हैं, जिनको लेने में लोगों की कई महीनों की सैलरी खर्च हो जाएगी। आइए देर ना करते हुए आपको करीना के एक्सपेंसिव शूज दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram
Gucci Shoes

करीना के इस गुच्ची के लेदर शूज की कीमत 84,790 रुपए है। इसे वो कई बार पहन कर स्पॉट हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram
Alexander Wang हील्स 

इस ब्रांड की हील्स काफी मंहगी आती है। करीना ने कुछ समय पहले इसी ब्रांड के फुटवियर पहन कर फोटो शूट कराया था। ये उनके सबसे महंगी हील्स के कलेक्शन में शामिल है। इसकी कीमत करीब 1.2 लाख रुपए है। 

4 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram
Christian Louboutin जूती

ब्लैक रंग की बेल-बॉटम पैंट के साथ करीना की ये जूती बेहद स्टाइलिश लग रही है। इसकी कीमत तकरीबन 51,400 रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram

Chanel के स्नीकर्स 

करीना कपूर के ये स्नीकर्स तकरीबन 1,04,509 रुपये के हैं। इसे पहन कर एक्ट्रेस एक बार एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं हैं। ये देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram
Bottega Veneta की फ्लैट्स

एक पार्टी के दौरान करीना ने जो पीले रंग के सैंडल पहनी हैं, उसकी कीमत 91,821 रुपये बताई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kareena Kapoor Expensive Footwear - फोटो : instagram
Saint Laurent स्नीकर्स 

एक बार एयरपोर्ट पर करीना Saint Laurent के स्नीकर्स पहन कर स्पॉट हुई थीं। इसकी कीमत 61,241 रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें