फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2023 : करना है बजरंगबली को प्रसन्न तो पूजा में पहनें इस रंग के कपड़े

Thu, 06 Apr 2023 09:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ खास रंग के कपड़े पहन कर आप अगर उनकी पूजा में बैठेंगे तो हनुमान जी की कृपा आप पर जरूर बरसेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Hanuman Ji - फोटो : iStock
Hanuman Janmotsav 2023 : हिंदू धर्म में हनुमान जी को लोग काफी मानते हैं। कहा जाता है कि बजरंगबली हर तरह के कष्टों का संहार करते हैं। हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल को बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार बताया जाता है। बजरंगबली की जयंती के दिन जगह-जगह पूजा कराई जाती है।

लोग सच्चे मन से पूजा करके हनुमान जी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। वैसे तो वीर हनुमान को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती, पर कहा जाता है कि कुछ खास रंग के कपड़े पहन कर आप अगर उनकी पूजा में बैठेंगे तो हनुमान जी की कृपा आप पर जरूर बरसेगी। इसके साथ ही आज हम आपको उन रंगों के बारे में भी बताएंगे जिन्हें आपको पूजा के दौरान नहीं पहनना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Bhagwa colour
पहन सकते हैं भगवा या केसरिया रंग

हनुमान जी को भगवा रंग काफी प्रिय है। अगर आप हनुमान जी की पूजा में शामिल होने जा रहे हैं तो भगवा रंग के कपड़े पहनें। इसे पहनने से भगवान आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामना को पूरी करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Red Colour - फोटो : insta
पूजा में पहन सकते हैं लाल रंग के कपड़े

आप हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लाल रंग पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस रंग को पहनने से आपके अंदर उत्साह और कार्य क्षमता की वृद्दि होती है। 

4 of 6
Blue Kurta - फोटो : amar ujala
ज्यादा चटक रंग पहननें से बचें

हनुमान जी की पूजा में लाल के अलावा कोई भी अन्य चटक रंग ना पहनें। ज्यादा चटक रंग हनुमान जी को पसंद नहीं आते। 
विज्ञापन

5 of 6
Black Kurta - फोटो : अमर उजाला
ना पहनें काले और सफेद कपड़े

पूजा के समय काले और सफेद रंग के कपड़े तो कतई नहीं पहनें। हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के दिन काले और सफेद रंग से दूरी बना लें। ये रंग हनुमान को पसंद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
belt - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
पूजा के दौरान ना लगाएं बेल्ट

हनुमान जी की पूजा करते वक्त लेदर की बेल्ट ना लगाएं। लेदर जानवरों की खाल से बनता है इसलिए लेदर की बेल्ट लगा कर अंदर आना कई मंदिरों में वर्जित होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें