फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol Saree Collection: काजोल के पास हैं एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां, हरियाली तीज के लिए ले सकती हैं टिप्स

Fri, 18 Aug 2023 04:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरियाली तीज के लिए साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो काजोल के कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर मां गौरी और महादेव की अराधना करती हैं। कहा जाता है कि तीज के दिन सच्चे मन से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज इस बार 19 अगस्त, 2023 को मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। महिलाएं इस दिन पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार करती हैं।

महिलाओं को पूजा के दौरान साड़ी पहनना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आप हरियाली तीज के लिए साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो काजोल के कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। दरअसल, काजोल के पास साड़ी को बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। उनके पास डिजाइनर साड़ी से लेकर सिल्क तक की काफी बेहतरीन साड़ियां उपलब्ध हैं तो आइए देर ना करते हुए आपको काजोल का शानदार और क्लासी साड़ी कलेक्शन दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
kajol - फोटो : instagram
लाल साड़ी

तीज सुहाग का दिन होता है। ऐसे में आप चाहें तो पूजा के वक्त काजोल के जैसी लाल रंग की साड़ी खरीद कर पहन सकती हैं। लाल साड़ी का इस्तेमाल आप भविष्य में दोबारा भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
kajol - फोटो : instagram
फ्रिल वाली साड़ी

अगर आप साधारण साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो इस तरह की फ्रिल वाली साड़ी आपके लिए सबसे सही विकल्प है। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगती हैं। 

4 of 7
kajol - फोटो : instagram/kajol
सिल्क की साड़ी

तीज के दिन आप काजोल की तरह पीलेे रंग की सिल्क का साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ही बालों में गजरा आपके लुक को पूरा करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
kajol - फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी

हरियाली तीज के दिन आप चाहें तो काजोल के जैसी हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। सावन में पड़ने वाली तीज पर वैसे भी हरी साड़ी पहनने का रिवाज है।
विज्ञापन

6 of 7
kajol - फोटो : instagram
साड़ी के साथ कैप

पीला रंग काफी शुभ होता है। ऐसे में आप हरियाली तीज पर पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ कैप स्टाइल की जैकेट काफी क्लासी लुक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
KAJOL - फोटो : instagram
साड़ी के साथ डालें दुपट्टा 

अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की पिंक रंग की साड़ी के साथ दूसरी तरफ दुपट्टा ले सकती हैं। अगर ये दुपट्टा लाल रंग का होगा तो काफी प्यारा लगेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें