फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Footwear Tips: खरीदने जा रहे हैं जूते तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Thu, 17 Aug 2023 01:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जूते खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
shoes
Footwear Tips: जिस तरह से किसी के लुक को पूरा करने के लिए उसके कपड़े बेहद अहम योगदान निभाते हैं, ठीक उसी तरह लुक को पूरा करने में जूतों का भी काफी खास रोल होता है। चाहे लड़की हो या लड़का, हर उम्र के लोग आजकल जूते पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जूते पहनना सबसे ज्यादा आरामदायक होता है। जूते पहनकर लोग स्टाइल भी दिखाते हैं, पर कई बार देखा जाता है कि जूते ही लोगों को लुक बिगाड़ देते हैं।

जैसे कि अगर आप जगह और कपड़ों के हिसाब से जूते नहीं पहनेंगे तो आप ना सिर्फ असहज महसूस करेंगे, बल्कि साथ में इसे पूरे दिन पहनने में भी अजीब लगेगा। इसके अलावा जूते खरीदते वक्त हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के लेख में हम आपको जूते खरीदते वक्त ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Shoes - फोटो : iStock
साइज का रखें ध्यान

अगर आप जूते खरीदने जा रहे हैं तो अपने जूते के साइज का खास ध्यान रखें। कई बार जब हम ऑनलाइन जूते खरीदते हैं तब साइज का बड़ा चक्कर पड़ता है। ऐसे में सबसे पहले जूते के साइज को चेक जरूर करें। ये एक दम सही फिटिंग के होने चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
Shoes - फोटो : iStock
सोल को करें चेक

जूते खरीदते वक्त उसका सोल जरूर चेक कर लें।  जूते को जब पहनकर देखें तो ये चेक करें कि इसका सोल ज्यादा टाइट ना हो। ज्यादा टाइट सोल होने की वजह से आपके पैरों में दर्द हो सकता है। इसे ज्यादा समय तक पहनने से कई अन्य परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

4 of 6
जूते - फोटो : pixabay
मौसम का रखें ध्यान

बाजार में हर मौसम के हिसाब से अलग-अलग जूते उपलब्ध होते हैं। ऐसे में जूते खरीदते वक्त मौसम का ध्यान रखें। ऐसे में आप गर्मी में कपड़े वाले शूज, बारिश में लेदर और सर्दी में फर वाले शूज ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जूते
क्वालिटी का रखें ध्यान

जूते खरीदते वक्त इनकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। अगर ये ज्यादा टाइट क्वालिटी के होंगे तो इसे पहनने के बाद आपके पैरों में दर्द होने लगेगा। ऐसे में ध्यान रखें जूते ज्यादा हाइट कपड़े के ना हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shoes
मोजे पहनकर चेक करें जूते 

अगर आप ऑफलाइन जूते खरीदने गए हैं तो हमेशा पहले मोजे पहनें, उसके बाद ही जूते का साइज चेक करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जूते का परफेक्ट साइज मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें