काजोल की बेटी नीसा देवगन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंदन में सिंगर कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन से नीसा की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए नीसा ने गुलाबी रंग का गाउन चुना था। जिसमे उनका बोल्ड अंदाज टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। वैसे ये पहला मौका नही है जब नीसा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लाइमलाइट से दूर नीसा अक्सर ही अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं।