फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewellery Selection Tips: ब्लैक आउटफिट के साथ कैसी ज्वेलरी लगेगी अच्छी ? यहां जानें हर डिटेल

Thu, 13 Feb 2025 04:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको कहीं ब्लैक रंग का आउटफिट पहनकर जाना है, तो उसके साथ खास तरह की ज्वेलरी जरूर पहनें, तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्लैक आउटफिट के साथ कैसी ज्वेलरी लगेगी अच्छी ? - फोटो : instagram
Jewellery Selection Tips: ब्लैक रंग ज्यादातर लोगों का पसंदीदा कलर होता है। इस रंग को शादी-विवाह से लेकर दफ्तर तक के कार्यक्रमों में पहना जा सकता है। इसे महिलाएं क्लब की पार्टी में भी पहनना पसंद करती हैं। काले रंग का आउटफिट महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, पर क्या आप जानती हैं कि अगर आप इसके साथ गलत ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक खराब हो सकता है।

जी हां, ब्लैक आउटफिट के साथ गलत ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ सकती है। इसी के चलते हम यहां आपको ब्लैक रंग के साथ अच्छी लगने वाली ज्वेलरी के बारे में बताएंगे। इनको पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ब्लैक कलर आउटफिट के साथ आखिर किस तरह की ज्वेलरी को स्टाइल किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
सिल्वर ज्वेलरी - फोटो : Adobe stock
सिल्वर ज्वेलरी
  • यदि आप ब्लैक आउटफिट में क्लासी और मिनिमल लुक पाना चाहती हैं तो उसके साथ सिल्वर रंग की ज्वेलरी पहनें।
  • ब्लैक और सिल्वर का कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल और एलीगेंट लगता है ।
  • इसके लिए सिल्वर हूप ईयररिंग्स, ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी या स्लिम सिल्वर चेन या लॉन्ग पेंडेंट भी परफेक्ट माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
गोल्ड ज्वेलरी - फोटो : PTI
गोल्ड ज्वेलरी
  • यदि आप रॉयल और लग्जरी लुक कैरी करने का प्लान कर रही हैं तो ब्लैक आउटफिट के साथ गोल्ड ज्वेलरी पहनें।
  • गोल्ड और ब्लैक का कॉम्बिनेशन बहुत रॉयल दिखता है।
  • इसके लिए आप गोल्ड स्टेटमेंट नेकलेस, गोल्ड ब्रेसलेट और ईयररिंग्स, गोल्ड चोकर या हार भी कैरी कर सकती हैं। 

4 of 6
डायमंड ज्वेलरी - फोटो : instagram
डायमंड ज्वेलरी
  • यदि आप ब्लैक रंग में सोफिस्टिकेटेड और ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो डायमंड ज्वेलरी का चयन करें।
  • ब्लैक आउटफिट और डायमंड का कॉम्बिनेशन बेहद क्लासी और ग्लैमरस लगता है।
  • इसके लिए डायमंड स्टड्स, टेनिस ब्रेसलेट और डायमंड पेंडेंट परफेक्ट विकल्प है। 
विज्ञापन

5 of 6
पर्ल ज्वेलरी - फोटो : instagram
पर्ल ज्वेलरी
  • यदि आप एलीगेंट और रेट्रो लुक पाना चाहती हैं तो ब्लैक आउटफिट के साथ पर्ल ज्वेलरी का चयन करें।
  • ब्लैक ड्रेस के साथ पर्ल ज्वेलरी एक टाइमलेस और क्लासी चॉइस है।
  • इसके लिए आप पर्ल नेकलेस, पर्ल स्टड्स या डैंगलर्स और पर्ल ब्रेसलेट का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मल्टीकलर ज्वेलरी - फोटो : instagram
मल्टीकलर ज्वेलरी
  • यदि आप बोल्ड और फंकी लुक पाना चाहती हैं तो ब्लैक आउटफिट के साथ कलरफुल स्टेटमेंट ज्वेलरी बेस्ट ऑप्शन है।
  • ये आपको यंग और वाइब्रेंट लुक देती है।
  • इसके लिए मल्टीकलर स्टोन ईयररिंग्स, बोल्ड स्टेटमेंट नेकलेस और बीडेड ज्वेलरी या कस्टमाइज्ड पेंडेंट्स पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें