फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bichiya Design For Dulhan: जल्द बनने वाली हैं नई नवेली दुल्हन, इन खूबसूरत बिछिया डिजाइंस को जरूर करें ट्राई

Thu, 13 Feb 2025 01:57 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bichiya Trendy Designs: तो अगर आप की भी जल्द ही शादी होने वाली है और आप अपने दुल्हन वाले लुक के साथ कोई भी कॉम्प्रमाइज नहीं करना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, बिछिया के कुछ ट्रेंडी डिजाइंस, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसे पहनकर आपके पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएगा। आइए देखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन के लिए ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी जीवन का सबसे खास दिन होता है, जिसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि, सबसे ज्यादा प्रेशर होने वाली दुल्हन पर होता है। होने वाली दुल्हन को कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग करनी होती है। इन सब में सबसे अहम होती है सुहाग की ज्वैलरी, जैसे बिछिया, पायल आदि। लड़कियां हमेशा से ही नया ट्रेंड फॉलो करती हैं और अपने लिए ऐसी ज्वेलरी का चुनाव करती हैं, जो सबसे अलग हो। हालांकि, बहुत सारी योजनाओं और तैयारियों के बाद भी शादी वाले दिन अक्सर लड़कियों से कुछ गलतियां हो जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन के लिए ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
 तो अगर आप की भी जल्द ही शादी होने वाली है और आप अपने दुल्हन वाले लुक के साथ कोई भी कॉम्प्रमाइज नहीं करना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, बिछिया के कुछ ट्रेंडी डिजाइंस, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसे पहनकर आपके पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएगा। आइए देखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन के लिए ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
जोधा बिछिया डिजाइन

जोधा बिछिया डिजाइन आज-कल ट्रेंड में आ गया है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक लगता है। यह बिछिया डिजाइन अब हर पैर की ऊंगली के लिए आ गए हैं। यही नहीं, यह हर रंग में भी अवेलेबल है। आप अपने लहंगे के रंग की बिछिया का चुनाव कर सकते हैं और अपने पांव को और खूबसूरत बना सकते हैं।

4 of 5
दुल्हन के लिए ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
पायल और बिछिया ज्वाइंट

आज-कल ऐसे बिछिया डिजाइंस आ गए हैं, जिसमें वह पायल के साथ ही ज्वाइंट होकर आ रहे हैं। यह देखने में काफी अलग और बेहद खूबसूरत लगते हैं। ज्वाइंट बिछिया में कई सारे डिजाइंस भी आते हैं। आप अपने आउटफिट के हिसाब से कलर का चुनाव कर सकते हैं। यह आपके नई-नवेली दुल्हन वाले लुक में चार-चांद लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुल्हन के लिए ट्रेंडी बिछिया डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम
मोती बिछिया डिजाइन

आज कल दुल्हनों के लिए मोती बिछिया वाले डिजाइंस भी ट्रेंड में आ गए हैं। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसमें बिछिया में कलरफुल मोतियां लगी रहती हैं। ऐसे में आप अपने फेवरेट कलर की बिछिया पहन सकते हैं। यह आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगा और हर किसी की नजर आपके बिछिया पर ही टिकी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें