इन दिनों बॉलीवुड पर दिवाली के जश्न का खुमार है। कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर एक के बाद सितारे दिवाली की पार्टी दे रहे हैं। जिसमे बीटाउन की हसीनाएं भी पहुंच रही हैं। ट्रेडिशनल लुक के साथ इन एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक भी देखने को मिल रहा है। साड़ी से लेकर लहंगे के बेहद खूबसूरत डिजाइन में ये एक्ट्रेस हसीन लग रही हैं। वहीं इनके ब्लाउज डिजाइन हर किसी का ध्यान खींच ले रहे हैं।
लहंगा हो या साड़ी, ब्लाउज आउटफिट को पूरा करता है। सही डिजाइन का ब्लाउज जहां लुक को खूबसूरत बनाता है तो वहीं अगर ब्लाउज की फिटिंग गड़बड़ हो तो पूरा लुक खराब हो जाता है। दिवाली पार्टी में पहुंची एक्ट्रेस के साड़ी और लहंगे के साथ ही ब्लाउज की डिजाइन भी बेहद खास थी। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के लेटेस्ट डिजाइन के ब्लाउज