जाह्नवी कपूर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वे अपनी कई तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जाता है। जाह्नवी की इंस्टा पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके करीब 12 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जाह्नवी का ग्लैमरस अंदाज अक्सर लोगों को उनका दीवाना बना देता है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर की इन तस्वीरों में जाह्नवी काफी बोल्ड दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ब्लैक एंड व्हाइट हर्ट को भी पोस्ट किया है। तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स जाह्नवी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।