जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने से लेकर अवॉर्ड शो में वो अपने बोल्ड लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। टाइट फिटिंग ड्रेस में कर्वी फिगर फ्लांट करनी हो या फिर डीप नेकलाइन से बोल्डनेस दिखानी हो, जान्हवी कपूर हर बार फैंस का ध्यान खींच ही लेती हैं। इस बार भी मिस कपूर जब रैंप पर उतरीं तो सारी लाइमलाइट चुरा ली। सुर्ख नारंगी रंग के लहंगे को पहन वो बेहद हॉट दिख रही थीं।