फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर का डेनिम लुक देखा क्या? 50 हजार से ज्यादा की है ये ड्रेस

Wed, 19 Jul 2023 11:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जान्हवी कपूर ने ये जो आउटफिट पहना है इसकी कीमत हजारों रुपये है। इसे आप भी आसानी से डेट पर कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आजकल अपनी आगामी फिल्म बवाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग भी हुई थी, जिसमें भी जान्हवी का अंदाज काफी अलग देखने को मिला था। फिल्म के प्रमोशन के लिए भी जान्हवी को आए-दिन कहीं ना कहीं वरुण के साथ देखा जा रहा है। सभी जगह पर एक्ट्रेस का स्टाइल देखने के काबिल होता है।

दरअसल, जान्हवी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो एक्टिंग से साथ-साथ अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर डेनिम स्कर्ट और टॉप पहनकर अपनी तस्वीरें साझा की थीं। उनका ये लुक बेहद कमाल का था। खास बात ये थी कि जान्हवी की ये ड्रेस हजारों रुपये की थी।  इसे आप भी आसानी से डेट पर कैरी कर सकती हैं। डेट पर जाने के साथ-साथ आप इसे कहीं आउटिंग के लिए भी चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
लग रही हैं ग्लैमरस

इस थाई-हाई स्लिट मिनी स्कर्ट और टॉप में जान्हवी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था, डॉग डे आफ्टरनून 
विज्ञापन

3 of 7
Janhvi Kapoor - फोटो : pexel
इंटरनेशनल ब्रांड का है आउटफिट

जान्हवी का ये आउटफिट किसी देसी कंपनी का नहीं है। ये इंटरनेशनल ब्रांड सेल्फ-पोर्ट्रेट के कलेक्शन से पसंद किया गया है। इस स्कर्ट और क्रॉप टॉप में जान्हवी काफी क्यूट दिख रही हैं। 

4 of 7
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
इस चीज ने आकर्षित किया ध्यान

इस स्कर्ट और टॉप पर डायमंड शेप के बटन लगे हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इन बटनों की वजह से ही इस स्कर्ट और टॉप का लुक ज्यादा क्लासी लग रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
इतनी है कीमत

अगर बात करें इस स्कर्ट टॉप की कीमत की तो जान्हवी कपूर के कुल आउटफिट की कीमत £520 (55,849 रुपये) है। इस पूरे लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को बिल्कुल मिनिमम और न्यूड रखा था। 
विज्ञापन

6 of 7
janhvi kapoor - फोटो : instagram
हर लुक में लगती हैं गजब

जान्हवी का हर लुक काफी ज्यादा क्लासी होता है। आप चाहें तो उनके लुक से टिप्स ले सकती हैं। उनका ये व्हाउट ड्रेस लुक भी कमाल का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
janhvi kapoor - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस

अभिनेत्री ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ज्यादा हॉट दिख रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें