फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: RCB के कप्तान का ये अंदाज आपने पहले नहीं देखा होगा, स्टाइल के मामले में देते हैं विराट को टक्कर

Thu, 10 Apr 2025 01:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाहे RCB के पूर्व कप्तान की बात या वर्तमान कप्तान की, दोनों ही खेल के साथ-साथ स्टाइल के मामले में काफी आगे रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
RCB के कप्तान का ये अंदाज आपने पहले नहीं देखा होगा - फोटो : instagram-rajat patidar
IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज फिर से बार क्रिकेट के मैदान में अपने प्रतिद्वंदी को टक्कर देने के लिए उतरेगी। आज आरसीबी का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, ऐसे में दोनों टीमों ने कमर कस ली है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की सॉलिड प्लानिंग की वजह से टीम लगातार सफलता हासिल कर रही है।

रजत पाटीदार न सिर्फ अपने खेल की वजह से बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका अंदाज हर किसी के दिल पर छा जाता है। यदि आपने रजत का अलग अंदाज नहीं देखा है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम उनके कुछ ऐसे लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेने के बाद आपका लुक भी एकदम बदल सा जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
एथनिक लुक्स होते हैं कमाल के - फोटो : instagram-rajat patidar
एथनिक लुक्स होते हैं कमाल के 

भले ही रजत अपने नॉर्मल लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करते हैं, बावजूद उनके कुछ लुक्स के ही लोग दीवाने हैं। ऐसे में सबसे पहले नजर डालते हैं रजत के एथनिक लुक पर। उनपर ये शेरवानी काफी जच रही है। इसके साथ उन्होंने गले में जो हैंडलूम का शॉल कैरी किया है, उस वजह से उनका लुक और भी ज्यादा कमाल का लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
कुर्ता-पायजामा लुक से आप भी लें टिप्स - फोटो : instagram
कुर्ता-पायजामा लुक से आप भी लें टिप्स

आप सिंपल के कुर्ते-पायजामे में भी उनका स्टाइलिश अंदाज देख सकते हैं। गुलाबी रंग का कुर्ता उनपर काफी जच रहा है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की पायजामी कैरी की है। यदि आप भी कुर्ता पायजामा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उनके इस लुक से टिप्स लें। 

4 of 7
ऑल व्हाइट लुक में दिखते हैं राजा से - फोटो : instagram-rajat patidar
ऑल व्हाइट लुक में दिखते हैं राजा से

आरसीबी के कप्तान का ये ऑल व्हाइट लुक भी काफी क्लासी है। यदि आपको भी रॉयल लुक कैरी करना पसंद है तो आप रजत के इस लुक से टिप्स लें। जिस तरह से इस तरह का लुक उनपर कमाल का लगता है, ठीक उसी तरह से आप भी ये काफी जचेगा।  
विज्ञापन

5 of 7
कोट में दिखते हैं लाजबाव - फोटो : instagram-rajat patidar
कोट में दिखते हैं लाजबाव

यदि किसी शादी के लिए आप सूट सिलवाने का सोच रहे हैं तो रजत के इस लुक से टिप्स लें। कोट पैंट के साथ रजत ने सिर पर जो साफा बांधा है, उसकी वजह से उनका अंदाज और भी ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश दिख रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
सिंपल लुक भी है स्टाइलिश - फोटो : instagram-rajat patidar
सिंपल लुक भी है स्टाइलिश 

लड़कों को इस तरह का लुक काफी पसंद आता है। इस तरह के लुक को कैरी करने के लिए आपके पास सिर्फ जींस और टीशर्ट होनी चाहिए। इसी के चलते रजत ने भी इस लुक को कैरी किया है। इसके साथ मेसी हेयर आपके लुक को भी कूल दिखने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यहां देखें कूल अंदाज - फोटो : instagram-rajat patidar
यहां देखें कूल अंदाज

यदि आपको कहीं बाहर घूमने जाना है तो रजत के लुक पर एक नजर डालें। इस तरह की टीशर्ट और शॉर्ट्स आपको कूल दिखने में मदद करेंगे। ऐसे में आप भी बिना सोचे इस लुक को कैरी करें। ऐसा आउटफिट आ भी काफी सस्ता जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें