फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने में फैशन डिजाइनर भी कर रहें मदद, आउटफिट की जगह बना रहें मास्क

Thu, 23 Apr 2020 01:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
पूरी दुनिया कोरोना के कहर से परेशान है। इससे बचने का केवल एक ही उपाय इस समय दिख रहा है लॉकडाउन। जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना और बहुत सारे कामकाज ठप है। मनोरंजन जगत पर भी लॉकडाउन का असर है और सारे तरह के इवेंट वगैरह कैंसिल कर दिए गए हैं। ऐसे में फैशन डिजाइनरों के पास मौका है कि वो भी इस महामारी से लड़ने में लोगों की मदद करें। जिसमें वो अपना योगदान देते नजर आ रहे हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : bcci
दरअसल, इस महामारी से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कई सारे शोध में ये बात सामने आई है कि आसानी से धो जाने वाले मास्क भी इस वायरस से बचाने में कामयाब हैं। जिन्हें पहनने के बाद अच्छे से धो दिया जाए। कोरोना वायरस के साथ इस लड़ाई में कहीं हम लोग पीछे न रह जाए इसलिए कई सारे फैशन डिजाइनरों ने अपने कारीगरों को मास्क बनाने के काम में लगा दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Home Made Mask - फोटो : Facebook
फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे महाराष्ट्र के गांवों की महिलाओं को कारीगरी सिखाकर उन्हें रोजगार देने लायक बनाती हैं। ऐसे में जब दुनियाभर के इवेंट और कार्यक्रम रद्द हैं तो इन कारीगरों के सामने अपनी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में इन कारीगरों को मास्क बनाने का काम सौंप दिया गया है।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
हालांकि ये डिजाइनर इन मास्क को बनाकर गांवों से लेकर अस्पतालों, एनजीओं और लोगों को बांट रही हैं। अनीता डोंगरे ने बताया कि 24 कारीगर रोजाना सात हजार मास्क बनाकर इसे जरूरतमंदों को बांट रहे हैं। सबसे खास बात है कि ये मास्क दोबारा से इस्तेमाल किए जा सकने वाले हैं। कुछ गांवों और अस्पतालों के विशेष आग्रह पर विशेष तौर पर मास्क बनाकर भेजे जा रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
वहीं मसाबा गुप्ता जैसे डिजाइनर भी अपने कारीगरों से मास्क को बनवाकर बांट रही हैं। ताकि लोगों को की मदद की जा सके और कोरोना से बचा जा सके। इस काम में देश ही नहीं विदेशों के भी कई सारे फैशन स्टोर्स लगे हुए हैं। और मास्क बनाकर बंटवा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें