फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना के इस लुक को कर सकते हैं आसानी से कॉपी, बेहद सस्ती है ये टीशर्ट

Thu, 23 Apr 2020 10:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था। आयुष्मान अक्सर ही अलग-अलग किरदारों को निभाते हुए दिख जाते हैं।इस फिल्म में भी वो गे कम्यूनिटी का साहसिक किरदार निभाते दिखे थे। जिसके प्रमोशन के लिए उन्होंने गे कम्युनिटी को भी प्रमोट किया था। प्रमोशन के दौरान सफेद रंग की टीशर्ट पहने आयुष्मान काफी कूल और डैसिंग नजर आ रहे थे। लेकिन इस कूल सी टीशर्ट को हर कोई आसानी से कॉपी कर सकता है। क्योंकि इसकी कीमत काफी कम है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए सफेद टीशर्ट और ट्राउजर के साथ लाइट गोल्डन रंग की हुडी पहने थे। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खुद आयुष्मान खुराना ने शेयर की थी। सफेद टीशर्ट के कई रंग की लाइन बनी हुई है। जिसके ऊपर क्यूट कैप्शन लिखा हुआ है, 'Love is Love।'


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
जो उनके फिल्म के प्रमोशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हालांकि इस हैंडसम टीशर्ट की कीमत बेहद खास है। राउंड नेक की टीशर्ट के साथ आयुष्मान ने लाइट ब्लू कलर की लिवाइस की जींस और टॉमी हिलफिगर की हुडी पेयर की है। बात करें एक्सेसरीज की तो काले रंग के घड़ी लगाए हुए आयुष्मान डैसिंग दिख रहे हैं।  



 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
अब बात करते हैं टीशर्ट की कीमत की। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे कि आयुष्मान खुराना जैसे हीरो इतनी कम कीमत की टीशर्ट कैसे पहन सकते हैं। दरअसल, एक वेबसाइट के मुताबिक इस शर्ट की कीमत मात्र 999 रुपये है। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आयुष्मान खुराना अपनी अलग से किरदारों वाली फिल्म को लेकर जाने जाते हैं। जिसमें पिछले साल आई  ड्रीम गर्ल और बाला के साथ ही आर्टिकल 15 शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें