Independence Day Look: 1947 में 15 अगस्त के ही दिन भारत देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस आजादी के लिए न जानें कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें गंवाईं। उनकी शहादत के बाद जाकर हम सभी को एक आजाद देश में रहने का हक मिला। इसी के चलते हम हर साल 15 अगस्त के दिन ही देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन हम मिलकर उन वीरों को भी नमन करते हैं, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली।
15 अगस्त के दिन जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस दिन खास तरह से तैयार होना तो लाजमी है। पुरुषों के लिए तो स्वतंत्रता दिवस के दिन तैयार होना आसान होता है, मुश्किल आती है महिलाओं के सामने। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने लुक से देशभक्ति दिखा सकती हैं।