फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Look: बांधनी प्रिंट की पगड़ी पहनकर ध्वजारोहण करने पहुंचे PM मोदी, देखें उनके पिछले पांच सालों के लुक

Tue, 15 Aug 2023 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी हर बार अपने दमदार भाषण के साथ-साथ अपने लिबास और पगड़ी से भी देशवासियों का दिल जीत लेते हैं
विज्ञापन
1 of 6
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
Independence Day 2023: आज देश के लिए बेहद खास दिन है। दरअसल, आज भारत के लोग धूमधूाम से अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद अहम होता है। कई सालों की गुलामी और कई वीर जवानों की शहादत के बाद हमने ये आजादी पाई है। ऐसे में आज के दिन हर साल जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाता है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इस बार पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी संबोधन था।

पीएम मोदी हर बार अपने दमदार भाषण के साथ-साथ अपने लिबास और पगड़ी से भी देशवासियों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज राजस्थान के खास बांधनी डिजाइन की पगड़ी पहनकर  ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। साल 2014 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी की पगड़ी या साफा बहुत चर्चा में रहे हैं। आइए आपको उनके इस बार के लुक और पिछले कई सालों के लुक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
राजघाट में पीएम मोदी। - फोटो : Twitter
पीएम मोदी का इस साल का लुक

अगर पीएम के इस साल के लुक की बात करें तो इस बार पीएम मोदी ने राजस्थान के खास बांधनी डिजाइन की पगड़ी पहनी है, जिसमें लाल, पीले, हरे समेत कई रंग है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कॉलर और कफ वाला सफेद रंग का कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और काले रंग की वी नैक जैकेट पहनी है। उनका ये लुक बेहद क्लासी लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
ये था 2022 का लुक

पिछले साल देश की स्वतंत्रता को 75 साल पूरे हुए थे। ऐसे में लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी तिरंगे के रंगों की पगड़ी पहनी थी। उनकी पगड़ी हर घर तिरंगा अभियान को प्रदर्शित कर रही थी। सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट पहनकर उन्होंने ध्वजारोहण किया था। 

4 of 6
2021 में पीएम मोदी - फोटो : Social Media
2021 का लुक 

बात करें पीएम के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर की तो पीएम ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी। उनका ये अंदाज काफी अलग लग रहा था। इस लुक के साथ उन्होंने व्हाइट रंग का गमछा कैरी किया था।
विज्ञापन

5 of 6
15 अगस्त 2020 - फोटो : social media
2020 का लुक

2020 में ध्वजारोहण के वक्त पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को आधी बाजू के कुर्ते के साथ पूरा किया था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था, जो उनके लुक को पूरा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
15 अगस्त 2019 - फोटो : social media
2019 का लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ध्वजारोहण के समय आधी बाजू के कुर्ता, पायजामा और केसरिया बॉर्डर वाले गमछे पहनें नजर आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग बेहद खास था। उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें