फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे तैयार हो सकते हैं पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Tue, 15 Aug 2023 07:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता दिवस के दिन के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अलग तरीके के तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Independence Day - फोटो : instagram
Independence Day 2023: हर साल हम सभी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। भारत की आजादी की लड़ाई काफी कठिन थी। इसमें कई वीरों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में भारत की आजादी का जश्न लोग खुले दिल से मनाते हैं। इस दिन सभी जगह अलग-अलग तरीके के कार्यक्रम होते हैं। बच्चे स्कूलों में डांस प्रस्तुत करते हैं, झंडारोहण करके मिठाईयां बांटी जाती हैं।

इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं तो अलग तरह से तैयार हो जाती हैं, लेकिन पुरुषों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनें और कैसे तैयार हों। पुरुषों की इसी समस्या का हम हमारे पास है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे स्वतंत्रता दिवस के दिन के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अलग तरीके से तैयार हो सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों पर ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
व्हाइट कुर्ता

स्वतंत्रता दिवस के दिन लड़कों के लिए सबसे बेहतर विकल्प होता है सफेद कुर्ता और पायजामा। झंडारोहण के वक्त आप इसे पहनकर आसानी से जा सकते हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है। आप चाहें तो व्हाइट कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
स्लोगन टीशर्ट

अगर आप जींस टीशर्ट कैरी करना चाह रहे हैं, तो साधारण टीशर्ट की बजाए आप स्लोगन वाली टीशर्ट ले सकते हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। इस पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई लिखी होती है। 

4 of 6
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
नेहरू जैकेट और स्कार्फ

आप चाहें तो व्हाइट रंग के कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। इसके अलावा कुर्ते पर स्कार्फ डालना भी एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

5 of 6
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
पगड़ी

अगर आप एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो उसके साथ तिरंगे के रंग की पगड़ी पहनें। ये आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jeans and kurta - फोटो : istock
खादी का कुर्ता 

अगर आपके पास व्हाइट रंग का कुर्ता नहीं है लेकिन खादी का कोई कुर्ता है, तो ये भी स्वतंत्रता दिवस के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे पहनकर आप आप मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्लोगन को प्रमोट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें