फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकी कौशल 'डैपर' तो 'ग्लैम' लुक में दिखीं राधिका आप्टे, देखें ग्रीन कारपेट पर किसका लुक है बेहतर

Tue, 17 Sep 2019 05:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आईफा अवार्ड्स से पहले होने वाले समारोह आईफा रॉक्स में सोमवार रात बड़ी-बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। सितारों से सजी शाम में स्टाइल और फैशन का कॉम्पीटीशन न हो ऐसा हो नहीं सकता। एक से बढ़कर एक दिग्गज हस्तियों के फैशन का जलवा आईफा रॉक्स में देखने को मिला। जिसमें कुछ ने अपने स्टाइल से दिल जीत लिए तो कुछ फैशन ब्लंडर्स करके ट्रोलर्स की नजारों में आ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें आईफा रॉक्स में आए सितारों का लुक और खुद तय करें आपको सबसे ज्यादा कौन पसंद आया। 
विज्ञापन

2 of 5
आईफा रॉक्स 2019 में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर रिचा चड्ढा भी पहुंचीं। इस मौके पर रिचा ने गोल्डन शिमर हाई थाई स्लिट गाउन पहना। अकेली रिचा ही नहीं थीं जो फुल गोल्डन लुक में पहुंचीं उनका साथ देने रकुल प्रीत सिंह भी 'गोल्डन गर्ल' बनकर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड में दमदार एक्टिंग की लिस्ट में शामिल हो चुके अपारशक्ति खुराना 'फुल डैपर लुक' में फैशन आइकॉन की तरह पहुंचे। अपारशक्ति की ड्रेसिंग बेहतरीन है। उन्होंने ऑल ब्लैक लुक में एंट्री ली। इस लुक में उनके ब्लेजर की कॉलर डिटेलिंग काफी यूनिक लगी। उन्हें जबरदस्त टक्कर देते हुए 'ऑल ब्लैक लुक' में स्टड बनकर विकी कौशल भी पहुंचे। 

4 of 5
रिचा चड्ढा और रकुल प्रीत सिंह को 'गोल्डन गर्ल' के लिए कड़ी टक्कर देती हुई 'राइजिंग स्टार' राधिका मदान भी काफ लेंथ, स्ट्रिप स्लीव्स, फ्लेयर्ड गोल्डन ड्रेस में पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईफा होम कमिंग के मौके पर डैपर लुक में राधिका आप्टे संग अली फजल भी नजर आए। ब्लैक सूट में अली फजल तो राधिका की ड्रेस का नाम तय करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि ये जंपसूट और पैंट सूट का मिलाजुला कॉम्बिनेशन है। हालांकि, राधिका के ड्रेस की डिजाइनिंग काफी यूनिक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें