फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Serum: फट गया है दूध तो फेंके नहीं, फेस सीरम बनाकर चेहरे पर लगाएं

Sat, 29 Jul 2023 05:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में दूध फट गया है तो उसे फेंके नहीं। आप उस से अपने लिए फेस सीरम बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Face Serum - फोटो : pexel
Face Serum: बारिश के मौसम में हर किसी को अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में कभी बरसात की वजह से ठंडक हो जाती है तो कभी तेज उमस से शरीर में काफी पसीना निकलता है। ऐसे में त्वचा से संबंधित परेशानियां सामने आने लगती हैं। लोग बारिश के मौसम में पार्लर जाने की बजाय घर पर कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में एक सिंपल घरेलू टिप देने जा रहे हैं।

सभी के घर में दूध तो आता ही है। कई बार गर्मी की वजह से दूध फट जाता है, जिसे लोग फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस फटे हुए दूध की मदद से आप दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको फटे हुए दूध से फेस सीरम बनाना सिखाएंगे, ताकि ये फटा हुआ दूध बर्बाद होने से भी बच जाए और आपका चेहरा भी चमकने लगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Milk - फोटो : Istock
फेस सीरम बनाने के लिए चाहिए ये सामान
 
  • एक कप कच्चा दूध
  • आधा नींबू
  • एक चुटकी हल्दी
  • एक चम्मच ग्लिसरिन
  • चुटकी भर नमक

 

विज्ञापन

3 of 7
boil milk
ऐसे बनाएं फेस सीरम

इस फेस सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गैस पर चढ़ाएं और सही से इसमें उबाल आने दें। उबलते हुए दूध में नींबू का रस डालें और इसे चम्मच से मिलाएं। 

4 of 7
face serum - फोटो : twitter
इसके बाद एक छलनी की मदद से फटे हुए दूध को अच्छे से छान लें। छान कर अलग किए गए पानी में आप ग्लिसरिन, हल्दी और चुटकी भर नमक डालें। बस आपका फेस सीरम तैयार है। इसे एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन

5 of 7
skin - फोटो : istock
ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप इस फेस सीरम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। अब आधा चम्मच सीरम को हथेली में लेकर इसे चेहरे और गर्दन पर सही से लगाएं। हल्के हाथ से अपने चेहरे की मसाज करें। मसाज आपको तब तक करनी है, जब तक ये सूख ना जाए।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी इसे लगा सकते हैं। रात में सोने से पहले हल्के हाथ से इसे चेहरे पर लगाएं और सुबह उठने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
glowing skin
फायदे

इस सीरम को लगाने से त्वचा की डेड स्किन का खात्मा होता है। इसके साथ ही ये आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने का भी काम करता है। इस सीरम के इस्तेमाल से चेहरे पर नमी बरकरार रह सकती है। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें