Face Serum: बारिश के मौसम में हर किसी को अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में कभी बरसात की वजह से ठंडक हो जाती है तो कभी तेज उमस से शरीर में काफी पसीना निकलता है। ऐसे में त्वचा से संबंधित परेशानियां सामने आने लगती हैं। लोग बारिश के मौसम में पार्लर जाने की बजाय घर पर कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में एक सिंपल घरेलू टिप देने जा रहे हैं।
सभी के घर में दूध तो आता ही है। कई बार गर्मी की वजह से दूध फट जाता है, जिसे लोग फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस फटे हुए दूध की मदद से आप दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको फटे हुए दूध से फेस सीरम बनाना सिखाएंगे, ताकि ये फटा हुआ दूध बर्बाद होने से भी बच जाए और आपका चेहरा भी चमकने लगे।