फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: इस होली सफेद की जगह पहनें इन रंगों के कपड़े, फोटोज में दिखेंगी सबसे प्यारी

Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस बार कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं, तो इन रंगों के आउटफिट्स आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस होली सफेद की जगह पहनें इन रंगों के कपड़े - फोटो : instagram
Holi 2025: रंगों का त्योहार होली हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में लोग इसकी तैयारी कई कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। होली पर आमतौर पर सफेद कपड़े पहनने का ट्रेंड रहा है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं, तो इन रंगों के आउटफिट्स आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं।

ये न सिर्फ आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच देंगे, बल्कि आपकी होली की तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत आएंगी तो इस बार सफेद की जगह इन कलरफुल ऑप्शन्स को ट्राई करें और अपनी होली की तस्वीरों को बनाएं और भी खूबसूरत और इंस्टा-परफेक्ट।
विज्ञापन

2 of 6
पेस्टल शेड्स - फोटो : instagram
 पेस्टल शेड्स 

पेस्टल रंग आजल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में यदि आप एलिगेंट और क्लासी लुक कैरी करना चाहते हैं तो पेस्टल शेड्स को होली के लिए चुनें। पेस्टल शेड में लैवेंडर, बेबी पिंक, पेस्टल ब्लू या मिंट ग्रीन बेस्ट रहेंगे। ये रंग आपको एक फ्रेश और ट्रेंडी लुक देंगे।  

 
विज्ञापन

3 of 6
ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स - फोटो : instagram-Falaq Naazz
 ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स 

बहुत से लोग होली के दिन ऐसे रंग पहनना चाहते हैं जो वाइब्रेंट लगें तो आप येलो, ऑरेंज, फुशिया पिंक, रेड और ग्रीन जैसे ब्राइट कलर्स के आउटफिट अपने लिए खरीद सकती हैं। ये रंग आपको एनर्जेटिक और फेस्टिव लुक देंगे। इनको अलग तरह से स्टाइल करें, ताकि आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगे। 

 

4 of 6
टाई-डाई और प्रिंटेड आउटफिट्स - फोटो : instagram
टाई-डाई और प्रिंटेड आउटफिट्स 
 
यदि आपको कूल और फंकी लुक पसन्द है तो टाई-डाई टी-शर्ट्स, कुर्ते या ड्रेसेज ट्राई करें। इनके मिक्स्ड कलर्स होली के वाइब को और भी शानदार बना देंगे।  टाई एंड डाई वाले कपड़े तस्वीरों में काफी अच्छे लगते हैं। इन पर जब रंग पड़ेगा तो आपका लुक और भी प्यारा लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
फ्लोरल प्रिंट - फोटो : instagram
 फ्लोरल प्रिंट

फ्रेश और ट्रेडिशनल लुक कैरी करना चाहते हैं तो फ्लोरल प्रिंट में शर्ट या ड्रेसेज भी इस मौके पर परफेक्ट लगते हैं। फ्लोरल सूट भी आपको खूबसूरत लुक देंगे। खासकर व्हाइट बेस पर कलरफुल फ्लोरल प्रिंट आपको स्टाइलिश और फ्रेश लुक देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिरर वर्क और एम्ब्रॉएडरी - फोटो : instagram
 मिरर वर्क और एम्ब्रॉएडरी 

होली के त्योहार को यदि आप ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं तो मिरर वर्क वाले कुर्ते या लहंगे ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें