फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: आजकल कैसी साड़ियां है चलन में, खरीदारी से पहले जान लें

Tue, 04 Mar 2025 09:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल साड़ियों के ट्रेंड में काफी बदलाव आ रहे हैं, और नए डिजाइन व स्टाइल्स हर मौसम में लोकप्रिय होते हैं। अगर आप साड़ी खरीदने की सोच रही हैं, तो इन ट्रेंड्स को ध्यान में रखें।

 
विज्ञापन
1 of 7
आजकल कैसी साड़ियां है चलन में, खरीदारी से पहले जान लें - फोटो : instagram
Fashion Tips: साड़ी एक पारंपरिक भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं खास अवसरों, त्योहारों, शादी-ब्याह और रोजमर्रा की जिंदगी में पहनती हैं। साड़ी का फैशन समय के साथ बदलता रहता है, और अलग-अलग तरह के फैब्रिक, पैटर्न और स्टाइल ट्रेंड में आते रहते हैं। ऐसे में हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही साड़ी खरीदनी चाहिए।

यदि आपको ये नहीं पता है कि आजकल कैसी साड़ियां चलन में है तो ये जानने में ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां आपको हम बताएंगे कि आजकल कैसी साड़ियां ट्रेंड में है, जो आपको ग्लैमरस के साथ-साथ एथनिक लुक देने में मदद करेंगी। यदि आप ट्रेंड के हिसाब के हिसाब से साड़ी खरीदेंगी तो आपका लुक सबसे प्यारा और खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सिल्क और बनारसी साड़ियां - फोटो : instagram
सिल्क और बनारसी साड़ियां 

यदि आप रॉयल साड़ी खरीदनेे का प्लान कर रही हैं तो बनारसी सिल्क, कांजीवरम, पैठनी और चंदेरी सिल्क साड़ियों का क्रेज हमेशा बना रहता है। खास मौकों जैसे शादी या त्यौहार पर ये साड़ियां बहुत पसंद की जाती हैं।     
विज्ञापन

3 of 7
प्रिंटेड और लाइटवेट साड़ियां - फोटो : instagram
प्रिंटेड और लाइटवेट साड़ियां

आज-कल लड़कियों को ऐसी साड़ियां पसंद आती हैं, जो काफी हल्की होती हैं। डिजिटल प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट, और टाई-डाई प्रिंट वाली साड़ियां युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसी के चलते जॉर्जेट, क्रेप और शिफॉन की हल्की साड़ियां ऑफिस व डेली वियर के लिए पसंद की जा रही हैं।  

4 of 7
रफल और फ्रिल साड़ियां - फोटो : instagram
रफल और फ्रिल साड़ियां 

मॉडर्न लुक के लिए रफल साड़ियां काफी डिमांड में हैं। हल्की नेट, ऑर्गेंजा और शिफॉन की रफल साड़ियां पार्टी और कॉकटेल इवेंट्स में ज्यादा पहनी जा रही हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
पेस्टल और न्यूट्रल टोन साड़ियां - फोटो : instagram
पेस्टल और न्यूट्रल टोन साड़ियां  

मिंट ग्रीन, लैवेंडर, बेबी पिंक, बेज और ग्रे जैसे सॉफ्ट कलर्स बहुत ट्रेंड में हैं। ये कलर शादी और फंक्शन में एक क्लासी लुक देते हैं। इस तरह की साड़ियां दिन के कार्यक्रम में काफी खूबसूरत लुक देती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्री-ड्रेप्ड और रेडी-टू-वियर साड़ियां - फोटो : instagram
प्री-ड्रेप्ड और रेडी-टू-वियर साड़ियां

ये खासतौर पर उन महिलाओं के लिए हैं जो प्लेट्स और पल्लू सेट करने में परेशानी महसूस करती हैं। रेडी-टू-वियर साड़ियां आसानी से पहनी जा सकती हैं और बहुत स्टाइलिश भी लगती हैं। इसे अपने साइज के हिसाब से ही खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीक्विन साड़ियां - फोटो : Instagram
 सीक्विन साड़ियां

 बॉलीवुड स्टाइल सीक्विन साड़ियों की डिमांड शादी और कॉकटेल पार्टीज के लिए सबसे ज्यादा है। ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर, मरून और शिमरी शेड्स ज्यादा ट्रेंड में हैं। इस तरह की साड़ियां खासतौर पर लड़कियों को पसंद आ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें