सर्दी के मौसम में अगर आपको फैशन के बारे में सीखना हो तो हिना खान का लुक परफेक्ट है। हिना खान का विंटर वियर कलेक्शन और उन्हें कैरी करने का तरीका गजब का है। इन दिनों हिना खान के विंटर कलेक्शन में एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। तस्वीरों में हिना सर्द मौसम में अपने गर्म कपड़ों को स्टाइलिश तरीके से कैरी किए हुए दिख रही हैं। उनके हर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हिना खान न्यूयॉर्क शहर में न्यू ईयर मना रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यूयॉर्क यात्रा की अपनी तस्वीरें साझा की। उनकी तस्वीरों में हिना ग्लैमरस तो लग ही रही हैं, साथ ही क्यूट भी दिख रही हैं। हिना खान का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट गजब का है। अगर आप सर्दियों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो हिना खान के लुक से टिप्स ले सकती हैं। हिना खान के ये विंटर वियर आउटफिट जनवरी 2022 में भी ट्रेंड करेंगे। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान का विंटर वियर कलेक्शन।