हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
काला चश्मा लगाए हिना अपनी टोंड बॉडी को फ्लांट करती दिख रही हैं। जिसे देख यहीं लग रहा है कि बोल्डनेस के मामले में उन्हें मात देना मुश्किल है। दूसरी तरफ हिना की इन तस्वीरों पर फैंस तो जमकर कमेंट कर ही रहे हैं। सितारे दोस्त भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हिना लगातार अपने बीच लुक की तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। हिना छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची हैं और इस दौरान उनका स्टाइल स्टेटमेंट खास दिख रहा है। जिसमे सनग्लासेज से लेकर स्टाइलिश हैट तक शामिल हैं। यहीं नहीं उनकी बीच ड्रेसेज भी काफी कमाल की है। जिसमे प्रिंट से लेकर कलर तक बेहद खास हैं। सफेद रंग की मिडी वन शोल्डर ड्रेस जिस पर पीले और हरे रंग के एस्मेट्रिकल प्रिंट बने थे। बेहद खूबसूरत है, वहीं इस ड्रेस को हिना ने सफेद फ्रेम वाले सनग्लास और पीली हैट के साथ मैच किया है। जो हिना को परफेक्ट लुक देने के लिए काफी है।