हरयाली तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। महिलाएं इस दिन अपनी सखियों के साथ तैयार हो कर मेल मिलाप करती हैं। महिलाओं का ये पसंदीदा त्योहार इस साल आज यानी 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। सारी महिलाएं तीज के दिन तैयार हो कर अपने-अपने घरों में पूजा कर अपनी सखियों के संग मेल मिलाप करती हैं। कुछ क्षेत्रों में हरयाली तीज को सावन तीज भी कहा जाता है क्योंकि यह सावन के शुभ महीने में मनाई जाती है। हरयाली का मतलब हरा भरा होता है जो ये बताता है देश भर के किसान अब से फसल की बुआई शुरू करते हैं। हरयाली तीज भगवान शिव और मां पार्वती के खूबसूरत सम्बन्ध को दर्शाता है। मां पार्वती को तीज माता भी कहा जाता है इसलिए आज के दिन मां पार्वती की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं, आज के दिन महिलाएं लाल या हरे वस्त्रो में तैयार हो कर श्रृंगार करती हैं। आज के दिन मेहंदी लगाने का भी बहुत महत्व है। तो लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
Hariyali Teej 2021
- फोटो : iStock
सिर्फ इन पांच मेकअप टिप्स को अपना कर तीज की तैयारी कर सकते हैं:-
- सबसे पहले अपने चेहरे को धो कर साफ कर लें, क्योंकि साफ चेहरे पर मेकअप आसानी से लगता है और साथ ही देर तक टिका भी रहता है। अब अपने चेहरे पर टोनर अप्लाई करें। इससे आपका मेकअप केकी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
3 of 5
Hariyali Teej 2021
- फोटो : iStock
-अब चेहरे पर कंसीलर लगाएं। इससे आपके दाग धब्बे छुपेंगे और चेहरा साफ लगेगा। कंसीलर के बाद फाउंडेशन लगाकर उसको पूरी तरह मल लें, इससे आपका चेहरा एक सा लगेगा।
4 of 5
Hariyali Teej 2021
- फोटो : iStock
अब हाइलाइटर से अपने चेहरे को शेप दें। साथ ही अपने होठों पर लिपस्टिक लगाएं, इससी लिपस्टिक को ऊंगली से अपने गालों पर भी लगाएं जो की एक ब्लश का करेगी