फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej Special Mehndi Design: हरतालिका तीज पर इन आसान मेहंदी डिजाइन से करें सोलह श्रृंगार पूरा

Tue, 30 Aug 2022 06:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन 2022 - फोटो : instagram/weddingwireindia
Hartalika Teej Special Mehndi Design: 30 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार है। हरतालिका तीज मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना का दिन है। इस दिन सुहागिन महिलाएं मां पार्वती की पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं। मान्यता है कि इस पर्व पर सुहागिनें निर्जला उपवास करते हुए तीज की पूजा करके मां पार्वती से पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं और सौभाग्यवती होने का आर्शीवाद प्राप्त करती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज की पूजा करती हैं। शादीशुदा महिलाएं हरतालिका तीज पर सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार को सुहाग की निशानी माना जाता है। इनमें से एक मेहंदी है, जो महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए हाथों पर रचाती हैं। सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन से महिलाएं अपने हाथों को सजाती हैं। आप हरतालिका तीज का उपवास करती हो या नहीं लेकिन इस दिन हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर मां पार्वती की पूजा कर सकती हैं। ये रहीं हरतालिका तीज पर सुहागिनों के लिए आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
हर तरह के आउटफिट पर यह मेहंदी डिजाइन जंचेगी। हाथों के आगे और पीछे दोनों ओर इस डिजाइन को लगा सकते हैं। यह डिजाइन बनाना भी आसान है। हथेली पर बेल की डिजाइन बनाकर ब्लाॅक्स में बांट लें। अंदर फूल और बूटियों की डिजाइन बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
हरतालिका तीज की मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
इस तरह की गोल मेहंदी डिजाइन आसानी से हथेलियों पर रचा सकती हैं। ये हल्की और आसान डिजाइन रचने के बाद बहुत सुंदर लगेगी।

4 of 7
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
तस्वीर में देख सकते हैं ये मेहंदी डिजाइन बहुत ही सुंदर है। ये डिजाइन बनाने में आसान भी है। रचने के बाद हथेलियां इस मेहंदी डिजाइन से बहुत आकर्षक लगेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
तीज पर सुहागिनें और कुंवारी लड़कियां दोनों ही अपनी हथेलियों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन दोनों हाथों पर बैक या फ्रंट पर दोनों साइड पर लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन - फोटो : pixabay
अगर आसान मेहंदी डिजाइन से हथेलियों को भरना है तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन महिलाएं लगा सकती हैं। बूटियों और ब्लाॅक्स की ये डिजाइन हल्की चूड़ियों के साथ भी जचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
लड़कियां हरतालिका तीज पर इस तरह की बेल वाली मेहंदी लगा सकती हैं। साड़ी, सूट से लेकर जींस पर भी इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों की रोनक बढ़ाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें