फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Parmar: छोटी सी ड्रेस में पति के साथ डिनर पर निकलीं दिशा परमार, ढीली सी ड्रेस में भी दिखा टोंड फिगर

Mon, 29 Aug 2022 06:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
disha parmar - फोटो : instagram
दिशा परमार ज्यादातर मौकों पर इंडियन वियर में ही नजर आती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। दिशा के सादगीभरे लुक को फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं दिशा भी अक्सर ही इंडियन वियर में तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लेकिन बात जब दोस्तों के साथ आउटिंग या फिर पति के साथ डिनर डेट की आती है। तो दिशा बोल्ड लुक को कैरी करने से गुरेज नहीं करती। इस बार भी जब वो पति राहुल वैद्य के बांहों में बांहे डाले डिनर के लिए निकलीं तो उनकी छोटी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। 
विज्ञापन

2 of 4
disha parmar rahul vaidya - फोटो : instagram
पति राहुल वैद्य के साथ डिनर के लिए निकलीं दिशा ने अपने खास लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं बात करें उनके आउटफिट की तो ब्लैक एंड व्हाइट कलर के प्रिंट की ये ड्रेस बेहद छोटी थी। जिसमे वो अपने टोंड लेग्स आसानी से फ्लांट कर रही थी। वहीं हॉल्टर नेक डिजाइन के साथ स्लीवलेस लुक इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रहा था। जबकि इस ड्रेस की फिटिंग कमर के पास काफी लूज थी। 
विज्ञापन

3 of 4
disha parmar - फोटो : instagram
हालांकि लूज फिटिंग की होने के बावजूद इस ड्रेस में दिशा की स्लिम फिगर आसानी से फ्लांट हो रही थी। वहीं इस काली सफेद प्रिंट की ड्रेस के साथ दिशा ने पीले रंग की स्ट्रैपी सैंडिल को मैच किया था। जबकि हाथों में ग्रीन हैंडबैग बिल्कुल अलग ही दिख रहा था। बात करें मेकअप की तो दिशा ने सिंपल से मेकअप में अपना स्टनिंग लुक फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे पिंक शेड की न्यूड लिपस्टिक के साथ स्ट्रेट हेयर और वेल डिफाइन आइब्रो शामिल हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
disha parmar - फोटो : instagram
इसके साथ ही एक और चीज जो दिशा परमार फ्लांट करते दिखीं। वो थी उनकी ग्लैमरस ज्वैलरी। दरअसल, दिशा ने कानों में गोल्डन हूप ईयररिंग्स के साथ हाथों में रिंग पहनी थी। जिसके साथ ही कलाई में गोल्डन सांप की डिजाइन वाला ब्रेसलेट शामिल है। दिशा का ये पूरा लुक डिनर डेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। जिसे लड़कियां जरूर कॉपी करना चाहेंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें