फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बाल स्ट्रेट करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना बालों को पहुंच सकता है नुकसान

Mon, 26 Jun 2023 05:14 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप बाल स्ट्रेट करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपको हेयर फॉल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
hair straightener - फोटो : instagram
Hair Care: महिलाओं के बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं लेकिन कई बार उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाने के चक्कर में हम बालों को को नुकसान पहुंचा देते हैं। अपने आउटफिट के हिसाब से महिलाएं केमिकल ट्रीटमेंट लेकर बालों को स्ट्रेट कराती हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि इस केमिकल के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है।

अगर आप हमेशा के लिए अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो उसके लिए तो पार्लर ही जाना पड़ता है, पर अगर किसी खास कार्यक्रम के लिए बाल स्ट्रेट करने हों तो उसके लिए महिलाएं स्ट्रेनर का इस्तेमाल करती हैं। ये एक सरल तरीका है। भले ही ये अलग और आसान तरीका है, पर इससे भी बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि बाल स्ट्रेट करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके बालों को नुकसान ना पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
hair - फोटो : istock
जरूर लगाएं हल्का सा तेल

अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल स्ट्रेटनर से डैमेज ना हों तो आप बाल स्ट्रेट करने से पहले बालों में हल्का सा तेल जरूर लगाएं। ये आपके बालों को एक्स्ट्रा हीट से होने वाले नुकसान से बचाएगा। इससे आपको बालों में चमक बनी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
hair wash - फोटो : istock
जरूर लगाएं सीरम

बालों को स्ट्रेट करते वक्त हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल बिखरे-बिखरे नहीं दिखेंगे। इससे बालों की खूबसूरत बढ़ जाती है। 

4 of 5
hair - फोटो : istock
तापमान का रखें ध्यान

बालों को स्ट्रेट करते वक्त स्ट्रेटनर के तापमान का खास ध्यान रखें। अगर तापमान कम होगा तो बाल सही से स्ट्रेट होंगे नहीं, अगर तापमान ज्यादा होगा तो बाल जलने की संभावना ज्यादा रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Short Hair - फोटो : instagram
बालों की बनाएं लेयर

बाल स्ट्रेट करते वक्त कम-कम बालों की लेयर बनाएं। इससे बालों को स्ट्रेट करने में आसानी रहती है। ज्यादा बाल एक साथ स्ट्रेट नहीं हो पाते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें