फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती के लुक्स होते हैं सबसे अलग, आप भी देखें एक्ट्रेस का बॉस लेडी अवतार

Mon, 26 Jun 2023 03:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस, एक्ट्रेस अपने हर लुक में बेहद कमाल की लगती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
Rhea Chakraborty : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज किसी भी पहचान मोहताज नहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने टीवी शो रोडीज से धमाकेदार कमबैक किया है। एमटीवी रोडीज में एक्ट्रेस टीम लीडर के रूप में दिखाई दे रही हैं। लोगों को उनका ये अलग अंदाज पसंद भी आ रहा है। रिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से तो लोगों का दिल जीता ही है, साथ में वो अपने स्टाइल और फैशन सेंस से भी लोगों को टिप्स देती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटोज पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं।

चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस, एक्ट्रेस अपने हर लुक में बेहद कमाल की लगती हैं। आज के लेख में हम आपको रिया चक्रवर्ती के कुछ ऐसे लेटेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनकी वजह से एक बार फिर वो लोगों का प्यार बटोर रही हैं। इन लुक्स से टिप्स लेकर आप भी अपना लुक चेंज कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक
 
एक्ट्रेस का ये इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक काफी अलग और हटकर है। ये देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा है। इस लुक को रिया ने खुले बालों से कंप्लीट किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
जंपसूट में एक्ट्रेस

बैकलेस जंपसूट में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं। उनकी इन फोटोज को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

4 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
अभिनेत्री का बॉस लेडी लुक

अभिनेत्री का ये बॉस लेडी लुक काफी हॉट लग रहा है। इन फोटोज में रिया ब्लैक कॉर्सेट और ब्लैक लेदर पैंट में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
साड़ी लुक

रिया को अक्सर साड़ी पहने देखा जाता है। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इस साड़ी लुक में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
कॉ-ऑर्ड सेट लुक

ऐसे कॉ-ऑर्ड सेट आज-कल काफी ट्रेंड में भी हैं। कुछ समय पहले ही रिया ने ये फोटोशूट कराया है, इसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rhea Chakraborty - फोटो : instagram
लहंगा लुक

एक्ट्रेस का ये लहंगा लुक काफी प्यारा है। इसमें उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें