फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Groom Fashion : लाजबाव लगेगा दूल्हा, जब इन बातों का ध्यान रखकर सिर पर बंधेगा सेहरा

Sun, 30 Apr 2023 03:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको ध्यान में रखकर आपको अपनी शादी का सेहरा तलाशना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
Groom Fashion
Groom Fashion: हर किसी की जिंदगी में उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है। इस दिन के लिए लोग महीनों पहले से शादी की तैयारियां शुरू कर देते हैं। होने वाली दुल्हनें अपनी शादी के ट्रेंडिंग आउटफिट के लिए बाजार से लेकर सोशल मीडिया साइट्स तक सब खंगाल देती हैं। वहीं आज के समय में दूल्हे भी अपनी शादी में जलवा बिखेरने के लिए पहले से तैयारी करने लगते हैं। दूल्हे के लुक में सबसे अहम उनका सेहरा होता है।

आपने एक गाना तो सुना ही होगा, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है... हर दूल्हा चाहता है कि उसे देखकर लोग यही गाएं, यही कहें। पर, क्या आपको पता है कि सेहरा खरीदते वक्त आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको ध्यान में रखकर आपको अपनी शादी का सेहरा तलाशना चाहिए। ताकि आप अपने वेडिंग लुक में एक दम कमाल के लगें।
विज्ञापन

2 of 6
groom Fashion - फोटो : instagram
ऐसे सेहरे हैं ट्रेंड में

अगर आप अपनी शादी में रॉयल लुक अपनाना चाहते हैं तो राजस्थानी पगड़ी एक बेहतर विकल्प है। अगर रंग की बात करें गोरे या गेंहुए रंग के लोगों पर लाल, पीले जैसे रंगों को ले सकते हैं। सांवले रंग पर मैरून, गुलाबी जैसे शेड्स की पगड़ी ज्यादा जचती है। 
विज्ञापन

3 of 6
दुल्हा-दुल्हन - फोटो : instagram/weddingwireindia
इसके साथ ही आप अपनी सिंपल कॉटन या सिल्क की रंग-बिरंगी पगड़ी के साथ स्टोन या मोती का ब्रॉन्च भी लगा सकते हैं। इससे दूल्हे का लुक और भी शाही लगेगा। ये देखने में काफी रॉयल लगता है।

 

4 of 6
groom
फूल या मोती की लड़ी वाले सेहरे काफी क्लासी लगते हैं। आप इसे लाइट रंग के आउटफिट के साथ पहन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दुल्हा-दुल्हन - फोटो : instagram/weddingwireindia
इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप फूलों से सजा सेहरा कैरी करने का सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसके फूल एकदम ताजा हों। ये फूल काले नहीं पड़ने चाहिए।

अपने सेहरे के साइज का खास ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो ये पूरे समय खिसकता रहेगा। इससे आपका लुक भी खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुल्हा-दुल्हन - फोटो : instagram/weddingwireindia
अपने सेहरे का रंग अगर आप दुल्हन के आउटफिट से मैच करेंगे तो ये काफी अच्छा लगेगा। फोटोज में भी ये काफी अच्छा लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें