फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rannvijay Singha: टीवी के इस मशहूर होस्ट के पास हैं ट्रेंडी शूज का शानदार कलेक्शन, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sun, 30 Apr 2023 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको टीवी के इस मशहूर होस्ट रणविजय सिंह के शानदार शूज कलेक्शन के बारे में बताएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
Rannvijay Singha - फोटो : instagram
Rannvijay Singha: वो कहते हैं ना शौक बड़ी चीज होती है। किसी को महंगी गाड़ियों के कलेक्शन शौक होता है तो किसी को मोटर साइकिल के कलेक्शन का। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें महंगे कपड़े और बैग्स का कलेक्शन रखने का शौक है। इन्हीं में टीवी के मशहूर होस्ट रणविजय सिंह का नाम भी शामिल है। रणविजय सिंह अपनी लाइफस्टाइल की वजह से आए-दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनके पास शूज का इतना ट्रेंडी कलेक्शन है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें चकाचौंध हो जाएं। टीवी होस्ट के पास सैंकड़ों शूज का कलेक्शन हैं। उनमें कई महंगे ब्रांड भी शामिल हैं।

कुछ समय पहले ही रणविजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शूज कलेक्शन की फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। एक्टर के पास इतने जूते थे, जिससे दुकान खुल सकती है। आज के लेख में हम आपको टीवी के इस मशहूर होस्ट रणविजय सिंह के शानदार शूज कलेक्शन के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Rannvijay Singha - फोटो : instagram
तीन दशक पहले चढ़ा था खुमार

अगर बात करें रणविजय के शूज कलेक्शन की तो रणविजय को लगभग तीन दशक पहले से जूतों को कलेक्ट करने का शौक है। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है उन्हें जहां भी जो शूज पसंद आता है वो उसे खरीद लेते हैं। उनके इन जूतों के कलेक्शन में ज्यादातर एयर जॉर्डन स्नीकर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rannvijay Singha - फोटो : instagram
कलेक्शन में शामिल हैं कई महंगे ब्रांड 

बता दें कि रणविजय के इस शूज कलेक्शन की शुरुआत 1993 से शुरू हुई थी। इसी दौरान उन्होंने बास्केट बॉल खेलना पसंद आया करता था। रणविजय ने सबसे पहले जॉर्डन के जूते 2001 में न्यूयोर्क में काम करने के दौरान लिए थे। इसके बाद से इनके कलेक्शन ने पैट्रिक एविंग शूज, एयर जॉर्डन और शैकुइल ओ'नील शूज भी शामिल  होते गए।

4 of 5
Rannvijay Singha - फोटो : instagram
माहौल के हिसाब से पहनते हैं स्नीकर्स

अपने शोज में रणविजय माहौल के हिसाब स्नीकर्स पहनते हैं। उनकी ये तस्वीर एक रिएलिटी शो की है, जहां टास्क परफॉर्म करने के लिए रणविजय ने नाइकी के एसएफ एयर फोर्स 1 'डेजर्ट कैमो' शूज पहने हैं। ये शूज यूएस मिलिट्री टैंक की तरह डिजाइन किए गए हैं। इन्हें वर्कआउट के लिए परफेक्ट माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rannvijay Singha - फोटो : instagram
ये लुक है गजब का 

अगर होस्ट के इस स्नीकर की बात करें तो ये कलरफूल स्नीकर्स नाइकी x एटमोस टोक्यो एयर मैक्स 2एस हैं। इन स्नीकर्स को रणविजय ने पिंक जैकेट और कैप के साथ स्टाइल करते हुए पहना है। उनका ये लुक काफी कमाल का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें