मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में जब वो पार्टी होस्ट कर रही हों तो मेहमानों का गॉर्जियस लुक दिखना तो लाजिमी है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने स्टोर लांच की पार्टी रखी थी। जिसमे बीटाउन के सितारों में अपने बेस्ट स्टाइलिश लुक में एंट्री ली। बुधवार की रात हुई इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा तो हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक में पहुंची। लेकिन सारी लाइमलाइट चुरा ली शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान ने।