फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: पर्स खरीदते समय अक्सर ये गलती कर देती हैं लड़कियां, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Thu, 18 Aug 2022 12:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ladies purse - फोटो : istock
पर्स हर महिला के लिए बेहद जरूरी होती है। सही साइज की पर्स जिसमे जरूरत का सारा सामान रखा जा सके। घर से बाहर निकलते समय मेकअप के सामान से लेकर रुमाल, पैसे, चाभियां और तमाम ऐसे जरूरी सामान होते हैं। जिसे हर लड़की अपनी पर्स में रखती है। लेकिन कई बार स्टाइल के चक्कर में वो ऐसी पर्स ले लेती हैं। जिसमे सारे सामान नहीं आ पाते। तो चलिए जानें कि पर्स खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Handbag
मौके के हिसाब से हो पर्स
सबसे जरूरी चीज कि पर्स की भी ढेरों वैराइटी मार्केट में मिलती है। इसलिए पहले ये तय कर लें कि पर्स किस मौके के लिए चाहिए। अगर आप केवल पार्टी में जाने के लिए पर्स चाहती हैं तो क्लच से लेकर पोटली बैग शानदार लगेंगे। वहीं अगर आप आउटिंग के लिए पर्स चाह रही हैं तो हैंडबैग को खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
purse - फोटो : iStock
आकार है जरूरी
पर्स की बहुत सारी वैराइटी होती है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से पर्स को चुन सकती हैं। अगर आप किसी मूवी डेट या फिर शॉपिंग के लिए जा रही हैं तो स्लिंग बैग्स भी खूबसूरत लगते हैं। 

4 of 5
purse - फोटो : iStock
पॉकेट्स हो जरूरत के हिसाब से
अगर आप पर्स में बहुत सारी छोटी चीजों को रखने की आदत रखती हैं तो ऐसी पर्स का चुनाव करें। जिसमे साइड पॉकेट्स ढेर सारे बने हों। जिससे कि आप अपने वॉलेट, मोबाइल और चाबियों को सही जगह व्यवस्थित करके रख सकें। और जरूरत पड़ने पर चीजें आसानी से मिल जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ladies purse - फोटो : istock
पर्स हो कंफर्टेबल
पर्स खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो कैरी करने में आसान हो। जिससे कि सामान रखने के बाद आप उसे आसानी से कंधे पर या फिर हाथों में टांग सके। लेदर के पर्स या फिर फैब्रिक के बने पर्स हल्के होते हैं और सामान रखने के बाद भी बहुत भारी नहीं होते। जिन्हें आसानी से कंधे पर टांगा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें