फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganeshotsav Look: इन अभिनेत्रियों के गणेशोत्सव लुक हैं सबसे अलग और खूबसूरत, तस्वीरों पर डालें एक नजर

Sun, 31 Aug 2025 03:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Ganeshotsav Look: पूरे देश में इस वक्त गणेशोत्सव की धूम दिखाई दे रही है। ऐसे में हम यहां कुछ मशहूर एक्ट्रेस के एथनिक लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जो गणेश उत्सव में लोगों को काफी भा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इन अभिनेत्रियों के गणेश उत्सव लुक हैं सबसे अलग और खूबसूरत - फोटो : instagram
Best Ganeshotsav Look: इस समय पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। जिस कारण आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक, हर कोई इस पावन पर्व को पूरे श्रद्धा और उमंग के साथ मना रहा है। त्योहारों के इस खास माहौल में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई मशहूर अभिनेत्रियां अपने खूबसूरत एथनिक लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ एक्ट्रेसेज के गणेश उत्सव लुक्स की झलक दिखाएंगे, जिन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। आप आने वाले त्योहारों के लिए इनके लक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अंकिता लोखंडे  - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे 

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर भी बप्पा की स्थापना की है। स्थापना के दिन उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। उनका ये अंदाज देखने में बेहद कमाल का लग रहा है। इस लाल रंग की साड़ी के साथ उन्होंने बालों में भी बेहद खूबसूरत सी हेयरस्टाइल बनाई है। मैचिंग ज्वेलरी की वजह से उनका लुक और भी कमाल का लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
निया शर्मा - फोटो : instagram
निया शर्मा

बप्पा के दर्शन को पहुंची निया शर्मा का लुक भले ही बेहद सिंपल था, लेकिन उनका अंदाज इसमें भी बेहद प्यारा लग रहा था। उनके इस गुलाबी कुर्ते और पायजामे पर व्हाइट रंग की लेस लगी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। इसके साथ बीच की मांग निकालकर उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था, जो देखने में कमाल का लग रहा है।

4 of 6
संभावना सेठ - फोटो : instagram
संभावना सेठ

एक्ट्रेस संभावना हर साल बेहद ही धूमधाम से अपने घर गणपति लेकर आती हैं। इस साल जब उन्होंने बप्पा की स्थापना की तो उस दिन लाल रंग की साड़ी पहनी थी। व्हाइट वर्क वाली इस लाल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है, जो देखन े में कमाल का लग रहा है। हमेशा की तरह खुुले बाल देखने में बेहद प्यारे लग रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
देबिना बनर्जी  - फोटो : instagram
देबिना बनर्जी 

टीवी की मां सीता के नाम से पहचाने जाने वाली देबिना बनर्जी का गणेशोत्सव लुक भी बेहद कमाल का है। उन्होंने बप्पा की स्थापना के दिन पीच रंग की प्यारी सी साड़ी पहनी थी, जिसपर पेस्टल रंग का वर्क था। इस साड़ी में देबिना बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया था, उसपर गजरा लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : instagram
रश्मि देसाई

आखिर में नजर डालते हैं रश्मि देसाई के लुक्स पर तो उन्होंने बप्पा के आगमन में खूबसूरत सा सूट कैरी किया था, जिसके साथ अलग रंग का दुपट्टा कमाल का लग रहा था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट बनाने के लिए बालों में चोटी बनाई थी, जिस कारण वो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें