फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: क्या आपका बॉडी टाइप है स्लीवलेस ब्लाउज के लिए सही? पहनने से पहले जानें ये फैशन टिप्स

Sun, 31 Aug 2025 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sleeveless Blouse Styling Tips: स्लीवलेस ब्लाउज हर बॉडी टाइप पर अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में यदि आप स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर रही हैं, तो अपने बॉडी टाप का खास ध्यान रखें। यहां हर बॉडी टाइप के लि कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इन बॉडी टाइप्स की महिलाओं को स्लीवलेस ब्लाउज पहनते समय रखना चाहिए कुछ बातों का ध्यान - फोटो : instagram

Sleeveless Blouse Styling Tips: फैशन की दुनिया में स्लीवलेस ब्लाउज हमेशा से एक स्टाइल स्टेटमेंट रहा है। ये न केवल मॉडर्न लुक देता है, बल्कि पारंपरिक पहनावे में भी एक खास आकर्षण जोड़ता है। हालांकि, ये जरूरी नहीं कि हर बॉडी टाइप पर स्लीवलेस ब्लाउज एक जैसा ही फबता हो।

दरअसल, अलग-अलग शारीरिक बनावट के अनुसार इसका लुक बदल सकता है और अगर सही डिजाइन या कट का चयन न किया जाए, तो यह आपके पूरे आउटफिट को बिगाड़ भी सकता है। इसलिए स्लीवलेस ब्लाउज पहनते समय अपने बॉडी टाइप को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

इसी के चलते आज के इस इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन से बॉडी टाइप पर किस तरह के स्लीवलेस ब्लाउज अच्छे लगते हैं और आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 6
छोटे कद की महिलाएं - फोटो : instagram
छोटे कद की महिलाएं

जिन महिलाओं की हाइट छोटी है, उन्हें तो स्लीवलेस ब्लाउज पहनते समय खास ध्यान रखना चाहिए। उनके स्लीवलेस ब्लाउज की स्ट्रेप हमेशा पतली ही होनी चाहिए। इसके अलावा डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज भी उनकी लंबाई को ज्यादा दिखाने का काम करता है। अगर छोटी हाइट वाली महिलाएं स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो वो हैवी वर्क वाला न हो। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कर्वी बॉडी टाइप - फोटो : instagram
कर्वी बॉडी टाइप

जिन महिलाओं का बॉडी टाइप कर्वी है उन्हें अपना ब्लाउज अच्छी फिटिंग वाला बनवाना चाहिए। सपोर्टिव ब्लाउज उनके लुक को अच्छा दिखाएगा। इसके साथ-साथ ब्रॉड स्ट्रैप्स या हाई नेकलाइन वाले डिजाइन्स भी उनके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। ज्यादा डीप आर्महोल्स से बचें, क्योंकि इसकी वजह से अंडरआर्म फैट दिख सकता है।  

 

4 of 6
पीयर शेप बॉडी - फोटो : instagram
पीयर शेप बॉडी 

ऐसी महिलाओं को भी स्लीवलेस ब्लाउज पहनते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि स्लीवलेस ब्लाउज से अपर बॉडी पर ध्यान जाएगा, इसलिए थोड़े भारी वर्क वाले या पैडेड शोल्डर वाले ब्लाउज ट्राई करें। पीयर शेप बॉडी के लिए हॉल्टर नेक या ऑफ-शोल्डर डिजाइन भी अच्छा विकल्प है।


 
विज्ञापन

5 of 6
एप्पल शेप बॉडी टाइप - फोटो : instagram
एप्पल शेप बॉडी टाइप 

अगर आपकी बॉडी टाइप एप्पल शेप है तो आपका स्लीवलेस ब्लाउज प्लंजिंग नेकलाइन वाला होना चाहिए। इससे आपका नेक एरिया लंबा दिखेगा और लुक खूबसूरत बन जाएगा। ध्यान रखें कि इसमें आगे की तरफ ज्यादा वर्क न हो। इसमें भी आपको स्ट्रेप्स थोड़ी चौड़ी ही बनवानी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टोंड बॉडी - फोटो : instagram
 टोंड बॉडी

अगर आपकी बॉडी टोंड यानि कि स्ट्रेट है तो आपके ऊपर बोट नेक या हाई नेक स्लीवलेस ब्लाउज ज्यादा जचेंगे। वहीं अगर बात करें नेकलाइन की तो रफल्स, फ्रिल्स या डिजाइनर नेकलाइन वाले ब्लाउज आपके फिगर को कर्वी दिखा सकते हैं। टोंड वाली महिलाओं को ब्राइट रंग पहनने चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें