फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख फैशन हाउस ने जानवरों की खाल के इस्तेमाल पर लगाई रोक, अगला कलेक्शन होगा फर-फ्री

Sun, 26 Sep 2021 04:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jennifer Lopez - फोटो : instagram/jlo
फैशन इवेंट्स में कई बड़े सेलेब्स फर वाले आउटफिट पहने नजर आ जाते हैं। इस तरह के आउटफिट देखने में भले ही बेहद आकर्षक लगते हों लेकिन इन्हे तैयार करने में जानवरों की खाल का इस्तेमाल होता है। कई बार फर कपड़ों को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। हाल ही में मेट गाला 2021 के मौके पर प्रतिष्ठित सुपरमॉडल इमाम ने बेहद आकर्षक परिधान कैरी किया था, जिसमें फेदर ओवर स्कर्ट और फेदर हेडपीस कैरी किया था, तो वहीं मेट गाला को होस्ट करने वाली बिली ने फर आउटफिट पहनने से साफ मना कर दिया था। फर कपड़ों को लेकर जारी इस विरोधाभास में अब एक बड़ी खबर आई है। दरअसल फ्रेंच लग्जरी ब्रांड सेंट लॉरेंट ने अगले साल से अपने कलेक्शन से फर के उपयोग पर रोक लगा दी है। प्रमुख फैशन हाउस सेंट लॉरेंट की पैरेंट कंपनी केरिंग ने वैश्विक कंपनियों की लिस्ट में अपनी स्थिति और मजबूत होने के बाद अगले साल से फर फ्री कलेक्शन का ऐलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Allyson Felix - फोटो : instagram/allysonfelix
फैशन हाउस सेंट लॉरेंट का अगला कलेक्शन होगा फर-फ्री

जानवरों की खाल से बने कपड़े, बैग या फुटवियर के शौकिन लोगों का झटका लगा है। बड़े फैशन हाउस सेंट लॉरेंट ने अपने अगले कलेक्शन से फर वाले प्रोडक्ट्स को शामिल न करने का एलान किया है। इतना ही नहीं फैशन हाउस की पैरेंट कंपनी केरिंग के अंतर्गत आने वाले सभी फैशन हाउस अब फर मुक्त हो जाएंगे। केरिंग के ब्रांड ब्रियोनी भी अब फर वाले प्रोडक्ट्स को अपने कलेक्शन में शामिल नहीं करेगा। बता दें कि पशु अधिकार समूह लंबे समय से वैश्विक फैशन उद्योग में फर के इस्तेमाल पर रोक की पैरवी कर रहे हैं। जिसमें वर्साचे, चैनल और माइकल कोर्स सहित कई लग्जरी फैशन हाउस ने पहले ही फर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।

केरिंग के सीईओ का बयान 

केरिंग के सीईओ फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने अपने एक बयान में कहा कि, "दुनिया के साथ हमारे ग्राहक भी बदल रहे हैं। ऐसे में लग्जरी में स्वाभाविक बदलाव की जरूरत है। केरिंग का फाॅल 2022 कलेक्शन पूरी तरह से फर मुक्त हो जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 5
Serena Williams - फोटो : instagram/serenawilliams
सुपर मॉडल केट मॉस ने पहना था फॉक्स फर कोट

सेंट लॉरेंट का ये फैसला ऐसे समय पर आया जब जानवरों के लिए काम करने वाले संगठन पेटा ने सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पेटा का ये विरोध इसी साल पेरिस में स्थित एक स्टोर के बाहर किया गया, जब सुपर मॉडल केट मॉस एक कैंपेन के प्रचार के लिए लोमड़ी की खाल का बना कोट पहने नजर आईं थीं। इस बारे में पेटा ने सेंट लॉरेंट से कहा कि फर के इस्तेमाल से बने कपड़े पहनने में कोई ग्लैमर नहीं है। वैसे भले ही केरिंग ग्रुप ने अब जाकर अपने सभी ब्रांड व फैशन हाउस को फर फ्री कर दिया हो लेकिन सबसे पहले केरिंग समूह के गुच्ची ने साल 2017 में फर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

4 of 5
Janefur_Bob - फोटो : instagram/janefur_furs
फर कोट की कीमत 

फिलहाल सेंट लॉरेंट के वर्तमान स्टोर में जानवरों के खाल से बने परिधान बिक रहे हैं। जिसमें खरगोश का फर कोट है, जिसकी कीमत 6450 डॉलर यानी 4,77,600 रुपए है। इसी दाम में स्लीवलेस फाॅक्स वेस्ट है, जिसे मिंक मुल्स के साथ पेयर किया गया है। इसकी कीमत 86,350 रुपए है। 

फर उद्योग में सालाना अरबों का व्यापार

पेटा के मुताबिक, दुनिया में बिकने वाले 85 प्रतिशत फर जानवरों से बनते हैं। जानवरों के लिए यह बेहद दयनीय होता है। आमतौर पर इन जानवरों को जहरीली गैस, बिजली के झटके या पीट-पीटकर मार दिया जाता है। अहम बात ये है कि फर प्रोडक्ट का उद्योग इतना बड़ा है कि हर साल इससे कई अरब डॉलर का अंतरराष्ट्रीय व्यापार होता है और दुनिया भर में करीब दस लाख लोग इस क्षेत्र में काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hermes_addictions - फोटो : instagram/hermes_addictions
एलवीएमएच जारी रखेगा फर प्रोडक्ट की बिक्री

हालांकि दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी समूह और केरिंग के प्रतिद्वंदी ब्रांड एलवीएमएच ने कहा है कि वह ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने कलेक्शन में फर उत्पादों को शामिल रखेंगे। इसके साथ एलवीएमएच ने यह भी कहा, जानवरों के खाल से बनने वाले प्रोडक्ट को नैतिक और जिम्मेदार तरीके से तैयार किया जाएगा और जो प्रजातियां लुप्त हो रही हैं उनके फर पर प्रतिबंध रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें