Summer Tips: गर्मियों में आने वाले पसीने से हर कोई परेशान रहता है। खासतौर पर जब बाहर कहीं जाना हो तो तेज धूप की वजह से बाहर जाने के बारे में दस बार सोचना पड़ता है क्योंकि तेज धूप के कारण शरीर पर खूब पसीना निकलता है। कई बार तो पसीना इस कदर बढ़ जाता है कि इसकी वजह से कपड़े भी भीग जाते हैं।
पसीना आना वैसे तो एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर इसे लेकर स्वच्छता न रखी जाए, तो ये त्वचा संबंधी रोगों का कारण बन सकता है। इसके साथ-साथ भीगे हुए कपड़े लेकर इधर-उधर घूमना शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिनको आजमाकर आप अपने कपड़ों को पसीने से भीगने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
एंटीपर्सपिरेंट सही समय पर लगाएं
- फोटो : Adobe stock
एंटीपर्सपिरेंट सही समय पर लगाएं
यदि आपको काफी पसीना आता है तो आपको डियो या फिर परफ्यूम इस्तेमाल करने की जगह एंटीपर्सपिरेंट सही समय पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से पसीना कम आता है। जब पसीना कम आएगा तो आपके कपड़े पसीने से भीगेंगे नहीं और आप भी शर्मिंदा होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
अंडरआर्म पैड्स आएंगे काम
- फोटो : Adobe stock
अंडरआर्म पैड्स आएंगे काम
आजकल बाजार में अंडरआर्म पैड्स आने लगे हैं। इसे आप अपने कपड़ों पर चिपका सकते हैं। कपड़ों पर चिपकने के बाद ये आपके पसीने को पूरी तरह से सोख लेते हैं। इसके बाद न तो आपका शरीर पसीने से भीगेगा, और न ही आपके कपड़े भीगेंगे।
4 of 7
बेकिंग सोडा आएगा काम
- फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा आएगा काम
पसीना काफी ज्यादा आता है तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। ये शरीर पर आने वाले पसीने को रोकता है। इसके इस्तेमाल से आपका पसीना भी रुक जाएगा और साथ में ये पसीने की बदबू को भी दूर करेगा।
विज्ञापन
5 of 7
अंडरआर्म वैक्सिंग करें
अंडरआर्म वैक्सिंग करें
गर्मी के मौसम में अंडरआर्म को क्लीन रखें। बालों की वजह से अंडरआर्म में ज्यादा पसीना आता है, जिससे कपड़े भीग जाते हैं। इसलिए अंडरआर्म को साफ ही रखें। ये आपकी पर्सनल हाइजीन के लिए भी काफी बेहतर है। इससे आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 7
ढीले कपड़े पहनें
- फोटो : Adobe stock
ढीले कपड़े पहनें
गर्मी के मौसम में ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपको परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से पसीना काफी ज्यादा आता है। इसलिए इस मौसम में ढीले और हवादार कपड़े पहनें। ये आपको आराम पहुंचाने का काम करेगा। ढीले कपड़े जल्दी पसीने से भीगते नहीं हैं।
यदि ऊपर दिए गए नुस्खों से भी पसीना नहीं रुक रहा है और आपके कपड़े भीगे जा रहे हैं तो फिर हल्के रंग के कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़ों पर पसीने का दाग कम दिखता है। जबकि यदि आप डार्क रंग के कपड़े पहनेंगे तो उसपर दाग अलग से ही दिखेगा।