Facial Side Effects: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाओं के लेकर पुरुष भी फेशियल कराते हैं। यदि इस ट्रीटमेंट के बाद भी चेहरे की खूबसूरती नहीं बढ़ रही है तो चेक करें कि आपके साथ भी फेशियल के नाम पर खिलवाड़ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
कहीं फेशियल के नाम पर आपके चेहरे से तो नहीं हो रहा खिलवाड़?
- फोटो : Adobe stock
Facial Side Effects: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आज-कल तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट चलन में हैं। इन्हीं में एक है फेशियल। महिलाओं से लेकर पुरुष तक फेशियल से कराकर अपना चेहरा चमकाते हैं। इसकी वजह से चेहरे की डीप क्लींजिंग हो जाती है। ये त्वचा को निखारने और ताजगी देने का एक लोकप्रिय तरीका है, लेकिन यदि इसे सही तरीके से न किया जाए, तो यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
अक्सर पार्लर में जल्दबाजी के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिस कारण चेहरा दमकने के जगह मुरझा जाता है। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में आपको जानकारी देंगे, ताकि आप भी फेशियल कराते समय ध्यान रखें।
विज्ञापन
2 of 7
त्वचा में जलन
- फोटो : Adobe stock
त्वचा में जलन
यदि फेशियल के दौरान आपके चेहरे पर थोड़ी सी भी खुजली या जलन हो रही है तो इसे इग्नोर न करें। क्योंकि कई बार केमिकल युक्त क्रीमें त्वचा को सूट नहीं करती हैं। ऐसे में खुजली और जलन आपको परेशान कर सकती है। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि आपका चेहरा तक बिगड़ सकता है। इसलिए यदि कोई क्रीम रिएक्ट कर रही है तो उसे तुरंत हटवा दें।
विज्ञापन
3 of 7
चेहरे का लाल होना
- फोटो : Adobe stock
चेहरे का लाल होना
फेशियल के दौरान चेहरे पर मसाज की जाती है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपके चेहरे पर इस मसाज से चेहरा लाल हो सकता है। इसलिए हमेशा हल्के हाथ से मसाज कराएं। यदि चेहरा थोड़ा सा भी लाल हो रहा है तो तत्काल उन्हें रोक दें, ऐसा न करने पर आपका चेहरा पूरा लाल हो जाएगा। कई बार तो इसकी वजह से सूजन भी आ जाती है।
4 of 7
फेशियल के बाद मुंहासे आना
- फोटो : Adobe stock
फेशियल के बाद मुंहासे आना
फेशियल के बाद चेहरा साफ हो जाता है, इसलिए मुंहासे आने का तो सवाल ही नहीं। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर फेशियल के बाद मुंहासे आ रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपको कोई प्रोडक्ट सूट नहीं कर रहा है। इसलिए यदि ऐसा है तो तत्काल अपने डॉक्टर या फिर पार्लर में बात करें।
विज्ञापन
5 of 7
इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखें
यदि आप नहीं चाहते है कि फेशियल से आपका चेहरा बिगड़े तो कुछ बातों को जहन में उतार लें। क्योंकि अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि आपका चेहरा खराब हो जाए। इसी के चलते यहां हम उन बातों के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
पहले पैच टेस्ट कराएं
- फोटो : Adobe stock
पहले पैच टेस्ट कराएं
पहली बार किसी फेशियल कराने जा रही हैं तो पहले प्रोडक्ट्स का पैच टेस्ट कराएं। क्योंकि कई बार कोई नया प्रोडक्ट आपके चेहरे पर रिएक्शन कर सकता है। इसलिए किसी भी नए उत्पाद का उपयोग करने से पहले कोहनी के पिछले हिस्से पर पैच टेस्ट करें, ताकि एलर्जी की संभावना न रहे।
फेशियल कराने जा रही हैं तो पहले अपना स्किन टाइप चेक करें। ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव त्वचा के लिए उपयुक्त फेशियल का चयन करें, ताकि ये आपके चेहरे की रंगत चुराने की बजाय बढ़ाए।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।