त्योहारों का सीजन आ गया है। ऐसे में महिलाओं के लिए पारंपरिक लुक के साथ ग्लैमरस दिखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। आपका फिगर कैसा भी हो लेकिन साड़ी पहनने के ये सात तरीके आपको हमेशा हर पार्टी में भीड़ से अलग लुक देने के लिए काफी हैं। फैशन डिजाइनर आशिमा शर्मा से जानिए साड़ी पहनने के ऐसे सात तरीके जो देंगे आपको ग्लैमरस लुक...
विज्ञापन
2 of 8
Saree Draping different style
मुमताज स्टाइल साड़ी- एक ही तरह की साड़ी पहन कर बोर हो गई हैं तो मुमताज़ साड़ी तो आपको याद ही होगी। आजकल तेरे मेरे प्यार के चरचे गाने में मुमताज द्वारा पहनी गई साड़ी बेहद फेमस हुई थी। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुमताज स्टाइल में साड़ी पहन चुकें हैं। आप अपनी हैवी साड़ी से लेकर नॉर्मल साड़ी तक, हर किसी के साथ इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Saree Draping different style
तितली साड़ी ड्रेपिंग- तितली साड़ी ड्रापिंग पतली और सुडोल लड़कियों के लिए सही ऑपशन है। आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ इस लुक को ट्राय कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप कोटा या शिफॉन की तरह हल्का साड़ी चुनते हैं तो तितली के पंख खड़े हो जाते हैं। ऐसी साड़ी का चयन करें जिसमें थोड़ी बहुत कढ़ाई भी हो। यह शैली (फ्रंट पल्लू) के साथ की जाती है। सोनम कपूर को कई बार इस लुक में स्पॉट किया गया है।
4 of 8
Saree Draping different style
धोती स्टाइल साड़ी- धोती स्टाइल साड़ी युवाओं में आजकल काफी फेमस है, क्योंकि यह पहनने में आसान और आरामदायक होती है। इस तरह की साड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी को देखा गया है। यह ट्रेंड आपके फैशन स्टेटमेंट को बढ़ाता है। इसको आप क्रॉप टॉप और शर्ट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Saree Draping different style
स्कार्फ की तरह पल्लू साड़ी- आपने बहुत कम ही देखा होगा किसी को इस स्टाइल में साड़ी कैरी करते हुए, लेकिन अगर आपका कुछ अलक हटकर ट्राई करने का मन है तो यह एक अच्छा आप्शन है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि अपनी गर्दन के चारों ओर पल्लू को स्कार्फ की तरह लपेटें। ध्यान रखें इस स्टाइल के लिए आपको अपने पल्लू की लंबाई को लंबे रखना होगा।
विज्ञापन
6 of 8
lehenga saree
लहंगा साड़ी : यह स्टाइल बहुत कॉमन है। आप चाहे तो इसे शादी के फंक्शन और दिवाली जैसे त्योहार में भी पहन सकते हैं। इस स्टाइल के लिए आपको कंट्रास्ट में लहंगा, चोली और एक साड़ी की जरूरत होगी जिससे आधी साड़ी का लुक बन सके।
विज्ञापन
7 of 8
Saree Draping different style
गुजराती स्टाइल साड़ी: इन साड़ियों में पल्लू सामने की तरफ होता है और इसे ज्यादातर नवरात्रों के समय गरबा खेलते समय पहना जाता है, क्योंकि गुजराती स्टाइल की साड़ी पारंपरिक रूप देती है| इस स्टाइल के लिए शिफोन और जोर्जट की साड़ी का इस्तेमाल कर सकते है। साड़ी का बिना पल्लू वाला हिस्सा दाई तरफ से टग करे और कमर से घुसा कर पीछे की तरफ लाए और ऐसा करते वक्त पूरा टक करे।
पेपलम ब्लाउज के साथ साड़ी- अपनी साड़ी को अलग लुक देने के लिए आपपेपलम ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। किसी पारंपरिक कार्यक्रमों पर पहनने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।