फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: छोटे बालों वाली लड़कियां ट्रेडिशनल लुक के लिए अपना सकती हैं ये हेयर स्टाइल

Sat, 03 Sep 2022 12:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Fashion Tips: त्योहारों का सीजन आने वाला है। कुछ ही दिनों में नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। उसके बाद दिवाली का त्योहार है। इस सभी हिंदू त्योहारों को लेकर लड़कियां और महिलाएं बहुत उत्साहित रहती हैं। पहले से ही लड़कियां त्योहार को लेकर बहुत सारी तैयारियां शुरू कर देती हैं। भारतीय तीज- त्यौहार में महिलाएं सजना संवरना पसंद करती हैं। ऐसे में सुंदर भारतीय पारंपरिक कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और मेकअप आदि में कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। पहले से ही कपड़ों, ज्वेलरी की खरीदारी शुरू कर देती हैं। हालांकि महज कपड़ों या ज्वेलरी से ही मौके के अनुरूप बेस्ट लुक में तैयार नहीं हुआ जा सकता। स्टाइलिश लुक के लिए हेयरस्टाइल भी जरूरी है। खूबसूरती के लिए बाल एक अहम हिस्सा हैं। पारंपरिक कपड़ों में लंबे बालों की हेयर स्टाइल अच्छी लगती हैं लेकिन अगर आपके बाल छोटे हों तो ऐसी हेयरस्टाइल अपना सकते हैं, जो आपको ट्रेडिशनल लुक को कॉम्प्लिमेंट करें। चलिए जानते हैं पारंपरिक लुक के लिए छोटे बालों की हेयरस्टाइल।
विज्ञापन

2 of 5
मेसी बन - फोटो : instagram
मेसी बन 

साड़ी, लहंगा या अन्य ट्रेडिशनल आउटफिट पर इस तरह का मेसी बन आसानी से बना सकते हैं। ये देखने में सुंदर लुक देता है, साथ ही छोटे बालों से पारंपरिक लुक को स्टाइल करने के लिए बेस्ट तरीका है। हेयर एक्सेसरीज से अपने बन को अधिक आकर्षित बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लाॅन्ग साॅफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/jasminbhasin2806
लाॅन्ग साॅफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल

इस तरह की लाॅन्ग साॅफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल को भी अपना सकती हैं। छोटे बालों की ये हेयरस्टाइल बहुत ही माॅर्डन लुक देती है। पांरपरिक और वेस्टर्न दोनों तरीकों की आउटफिट में इस हेयरस्टाइल को अपना सकते हैं।

4 of 5
करीना की हेयर स्टाइल  - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना की हेयर स्टाइल 

ट्रेडिशनल लुक के लिए आप करीना कपूर की इस हेयरस्टाइल को अपना सकते हैं। उन्होंने अपने बालों को दो हिस्सों में बांटते हुए आगे से चोटी बनाई है और पीछे से बालों को खुला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुले बाल - फोटो : instagram
खुले बाल

सूट से लेकर लहंगा या साड़ी तक पर आप इस तरह से खुले बालों की हेयर स्टाइल बना सकते हैं। सेंटर पार्टेड हेयर स्टाइल में आप सॉफ्ट कर्ल देकर हेयर स्टाइल से खुद को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल के साथ झुमके अपना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें