फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress on Ganesh Utsav: शिल्पा शेट्टी से लेकर सारा अली खान तक इस अंदाज में हुई तैयार, देखें तस्वीरें

Thu, 01 Sep 2022 05:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Actress on Ganesh Utsav - फोटो : instagram
भगवान गणेश में फिल्मी सितारों की भी गहरी आस्था है। तभी तो गणेश चतुर्थी को ये सितारे बेहद धूमधाम से मनाते हैं। गणपति बप्पा को घर में बुलाने के साथ ही ये काफी धूमधाम से पूजा भी करते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बेहद धूमधाम से गणपति बप्पा को घर में बुलाया। जिसमे कटरीना कैफ-विकी कौशल से लेकर जिनीलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी शामिल हुए। वहीं शिल्पा शेट्टी से लेकर दिव्या खोसला कुमार ने गणपति बप्पा की पूजा पूरे स्टाइल के साथ की। तो चलिए देखें तस्वीरों में इन हसीनाओं के बेस्ट एथिनिक लुक। 
विज्ञापन

2 of 7
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा को पूरे विधि-विधान के साथ घर में लाती हैं। तभी तो चतुर्थी के पहले ही बप्पा की मूर्ति को घर लाते शिल्पा शेट्टी का वीडियो सामने आया था। वहीं अपने टूटे पैर की वजह से भी शिल्पा की स्टाइल में कमी नहीं आई। गणपति देव की पूजा के लिए शिल्पा लहरिया प्रिंट की साड़ी पहने रेडी हैं। जिसकी प्री ड्रेप डिजाइन खास है। वहीं इस साड़ी को शिल्पा ने हमेशा की तरह ही गॉर्जियस अंदाज के साथ कैरी किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
divya khosla kumar - फोटो : instagram
एक्ट्रेस और मॉडल दिव्या खोसला कुमार भी एथिनिक लुक से इंप्रेस कर लेती हैं। बप्पा की पूजा के लिए दिव्या खोसला ने पीले रंग का शरारा सेट चुना। जिस पर प्रिंट के साथ ही गोल्डन लहरिया गोटा पट्टी वर्क हुआ था। वहीं क्लीन ग्लोइंग स्किन के साथ हाथों गुलाबी चूड़ी परफेक्ट एथिनिक लुक दे रही थी। 

4 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
वहीं सारा अली खान ने भी मां अमृता सिंह के साथ घर में गणपति जी की स्थापना की है। जिसके लिए वो अंगरखा डिजाइन के प्रिंटेड कुर्ते संग शरारा सेट में रेडी है। मस्टर्ड यलो रंग के दुपट्टे के साथ हरे रंग की चूड़ी को पेयर किया है। जिसमे उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्दा कपूर ने गणपति बप्पा की पूजा के लिए बेहद सिंपल लुक को चुना है। सिल्क की लाल रंग की साड़ी जिस पर हरे रंग का बॉर्डर बना है। वहीं साड़ी संग श्रद्धा ने आंखों में काजल और लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा किया है।  
विज्ञापन

6 of 7
raveeena tandon - फोटो : instagram
रवीना टंडन
बेटी के साथ स्पॉट हुईं रवीना टंडन भी गणेश पूजा के लिए शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची थीं। खास मौके के लिए रवीना टंडन ने गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। वहीं बेटी राशा टंडन ऑरेंज कलर के कुर्ते में खूबसूरत नजर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : insta
कटरीना कैफ
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर गणपति की पूजा के लिए पहुंची कटरीना कैफ ने पीले रंग का शरारा सेट पहना था। वहीं विकी कौशल भी पीले रंग के कुर्ते में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें