फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: साधारण सफेद साड़ियों में इस तरह के प्रिंट आपको देंगे अभिनेत्रियों जैसा लुक

Sat, 09 Mar 2024 05:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साड़ियों में आप भी अभिनेत्रियों की तरह दिखने की कोशिश कर सकती हैं और वह भी बजट में। यहां अभिनेत्रियों के कलेक्शन की सफेद प्रिंटेड सिंपल साड़ियों को स्टाइल करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।   
विज्ञापन
1 of 5
Actress Saree - फोटो : instagram
Fashion Tips: बाॅलीवुड अभिनेत्रियां वेस्टर्न कपड़ों के अलावा भारतीय पारंपरिक परिधानों में भी बला की खूबसूरत दिखती हैं। ग्लैमरस अभिनेत्रियां जब साड़ी पहने नजर आ जाती हैं तो उनके लुक को देख महिलाएं उनके जैसा दिखने की कल्पना करने लगती हैं। अभिनेत्रियों के फैशन व स्टाइल को काॅपी करके महिलाएं उनकी ही तरह स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह अभिनेत्रियों जैसे कपड़े, एक्सेसरीज, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल को अपनाना चाहती हैं। हालांकि अभिनेत्रियों के कपड़ों की कीमत लाखों में होती है। ऐसे में आम परिवारों की महिलाओं के लिए उनके जैसे आउटफिट खरीद पाना कुछ मुश्किल हो सकता है। हालांकि अभिनेत्रियों के साड़ी फैशन को आप भी अपना सकते हैं। 

उनके जैसी साधारण प्रिंटेड साड़ियां आपको बाजारों में आसानी से मिल जाएंगी। इन साड़ियों में आप भी अभिनेत्रियों की तरह दिखने की कोशिश कर सकती हैं और वह भी बजट में। यहां अभिनेत्रियों के कलेक्शन की सफेद प्रिंटेड सिंपल साड़ियों को स्टाइल करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
Jahnvi Kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की साड़ी

जान्हवी कपूर की इस सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी में लाल रंग के बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट दिए हुए हैं। उसी रंग का बार्डर और स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन के साथ जान्हवी का यह पारंपरिक साड़ी लुक एलिगेंट और स्टाइलिश लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की साड़ी 

प्रियंका चोपड़ा की सफेद रंग पर नीले रंग के छोटे फूलों के प्रिंट दिए गए हैं। प्रियंका की यह साड़ी काफी सिंपल सी है लेकिन उनके पहनने के तरीके और स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ कैरी करने के बाद साड़ी में उनका लुक ग्लैमरस लग रहा है।

4 of 5
Katrina Kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ की सफेद प्रिंटेड साड़ी 

कटरीना कैफ साड़ी में बला की खूबसूरत दिखती है। कटरीना ने भी सफेद प्रिंटेड साड़ी को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाया। उनकी सफेद रंग की साड़ी पर रंग-बिरंगे फूलों का गुच्छा प्रिंट है। ब्लाउज फूलों के प्रिंट का ही है। वी नेकलाइन ब्लाउज और इस तरह के प्रिंट की साड़ी में कटरीना कैफ बेहद क्लासी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट की साड़ी

आलिया भट्ट अपनी साड़ियों के कलेक्शन के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया की सिंपल टाई डाई साड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आई। इसके पहले फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट की सफेद रंग की साड़ियां चर्चा में रह चुकी हैं। आलिया की ये दोनों ही सा़ड़ियां काफी साधारण हैं लेकिन दोनों में उनका लुक असाधारण और बेहद खूबसूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें