फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stylish Footwear Options: चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, इस तरह के फुटवियर हो सकते हैं हर आउटफिट के साथ मैच

Tue, 06 May 2025 04:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stylish Footwear Options: हर कोई अलग-अलग आउटफिट के हिसाब से अलग-अलग फुटवियर खरीद कर रखे ये जरूरी नहीं है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एथनिक और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ जचेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
इस तरह के फुटवियर हो सकते हैं सब के साथ मैच - फोटो : Adobe stock
Stylish Footwear Options: भले ही आप कपड़े कितने ही अच्छे क्यों न पहन लें, लेकिन अगर आपने उसके साथ सही फुटवियर नहीं पहने हैं, तो आपका लुक अजीब दिखेगा। ये बात पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं पर ज्यादा लागू होती है। यही वजह है कि महिलाओं के पास फुटवियर का शानदार कलेक्शन होता है। पर, हर कोई अलग-अलग आउटफिट के हिसाब से अलग-अलग फुटवियर खरीद कर रखे ये जरूरी नहीं है।

ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एथनिक और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ जचेंगे। यदि आपको स्टाइलिश दिखना पसंद है तो अपने कलेक्शन में ये पांच फुटवियर शामिल करें, ताकि आपका अंदाज सबसे हट के दिखे। 
विज्ञापन

2 of 6
कोल्हापुरी चप्पल - फोटो : iStock
कोल्हापुरी चप्पल

कोल्हापुरी चप्पल पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। इन्हें आप जींस-शॉर्ट्स के साथ-साथ सूट और साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यदि कोल्हापुरी चप्पल खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो याद रखें कि इसे लेदर या मेटैलिक फिनिश में लें तो वेस्टर्न लुक पर भी खूब जचते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बैलेरीना फ्लैट्स - फोटो : instagram
बैलेरीना फ्लैट्स

यदि आपको एलिगेंट और क्लासी लुक कैरी करना पसंद है तो बैलेरीना फ्लैट्स को अपने कलेक्शन में शामिल करें। इसे खरीदने का प्लान कर रही हैं तो बेज, ब्लैक या टैन कलर चुनें ताकि हर आउटफिट से मैच हो जाए। इसे जींस और वेस्टर्न दोनों के साथ कैरी किया जा सकता है। 

 

4 of 6
ब्लॉक हील - फोटो : instagram
ब्लॉक हील

यदि आपको ज्यादा हील पहनना नहीं पसंद है तो ब्लॉक हील्स अपने पास रखें। ये हील्स सूट से लेकर साड़ी और वेस्टर्न तक पर खूब जचती है। ब्लॉक हील्स हमेशा गोल्डन, सिल्वर या न्यूड शेड में लें तो और वर्सेटाइल हो जाएंगी। फिर आप इसे हर मौके पर कैरी कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मोजरी
मोजरी

हर महिला के पास मोजरी अवश्य होनी चाहिए। त्योहारों और शादी-विवाह तक में मोजरी कमाल की लगती है। अगर ये सिंपल डिजाइन और सॉलिड कलर की होगी तो जींस-टॉप या प्लाजो के साथ भी मोजरी स्टाइल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नीकर्स
स्नीकर्स

स्नीकर्स काफी कंफर्टेबल रखते हैं। ऐसे में अपने कलेक्शन में एक जोड़ी स्नीकर्स को शामिल करें। इसे अब लड़कियां वेस्टर्न के अलावा एथनिक के साथ भी कैरी करती हैं। आज-कल तो दुल्हनें तक लहंगे के साथ स्नीकर्स पहनना पसंद करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें