Diljit Dosanjh Met Gala Look: मई महीने से पहले सोमवार से हर साल दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला की शरुआत होती है, जिसमें शरीक होने के लिए न सिर्फ हॉलीवुड और बॉलीवुड बल्कि दुनिया भर के सिलेब्स आते हैं। इस साल ये समारोह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जा रहा है।
इस बार मेट गाला 2025 की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ है, जो फैशन के जरिए ब्लैक आइडेंटिटी की अहमियत को दिखाएगा। ऐसे में फिलहाल मुख्य रूप से भारत से कियारा आडवाणी, शाहरुख खान, नताशा पूनावाला, प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी और दिलजीत दोसांझ फैशन इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे हैं।
बात करें मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ की तो इस बार वो पहली बार मेट गाला के कारपेट पर उतरे हैं, ऐसे में लोगों की निगाहें उन्हें देखते ही थम गईं। उन्होंने थीम से हटकर महाराजा लुक कैरी करके विदेश की धरती पर पंजाबी संस्कृति दुनिया के सामने पेश किया है। आइए आपको भी उनका लुक दिखाते हैं।