फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : गर्मियों में दिखना है कूल तो मोनालिसा के इन लुक्स से लें टिप्स

Sun, 05 Mar 2023 12:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको मोनालिसा के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मियों में आपके बड़े काम आ सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गर्मियों में दिखना है कूल तो मोनालिसा के इन लुक्स से लें टिप्स - फोटो : instagram
Fashion : भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी जमकर कहर मचा रहीं है। टीवी सीरियलों की वजह से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मोनालिसा की एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके बोल्ड लुक के भी काफी फैन हैं। मोना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिसे देखकर उनपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

वो चाहे एथनिक पहनें या फिर वेस्टर्न उनका हर लुक कमाल का होता है। उनके कई लुक्स तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लड़कियां टिप्स लेती हैं। आज हम आपको मोनालिसा के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मियों में आपके बड़े काम आ सकते हैं। इस तरह के आउटफिट कैरी करके आप कूल दिख सकती हैं। मोनालिसा के जैसे आउटफिट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। तो आइए देर ना करते हुए आपको मोनालिसा के कूल लुक्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कलरफुल ड्रेस में मोना - फोटो : instagram
कलरफुल ड्रेस में मोना

इस तरह की कलरफुल ड्रेस गर्मियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इसे कैरी करके आप ना सिर्फ ट्रेंडिंग दिखेंगी, बल्कि इसमें आपका बोल्ड अवतार दिख सकता है। इस लुक के साथ अपने बालों को खुला ही रखिएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
स्कर्ट-शर्ट में मोना का हॉट अंदाज - फोटो : instagram
स्कर्ट-शर्ट में मोना का हॉट अंदाज

पिंक कलर की ओपन शर्ट में मोना बेहद हॉट दिख रहीं हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पर्पल स्कर्ट पहनी है। ओपन शर्ट के अंदर उन्होंने ब्लैक कलर का ब्रालेट पहना है जो उनके लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा है। 

4 of 7
व्हाइट को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
व्हाइट को-ऑर्ड सेट

इस तरह का व्हाइट को-ऑर्ड सेट यात्रा करते समय एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसे पहन कर आप कूल भी दिखेंगी और साथ में ये आपको कंफर्टेबल भी रखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
ब्लू एंड व्हाइट स्कर्ट-क्रॉप टॉप - फोटो : instagram
ब्लू एंड व्हाइट स्कर्ट-क्रॉप टॉप

ब्लू कलर की स्कर्ट और उसके साथ क्रॉप टॉप पहन कर आप बेहद क्लासी दिख सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें। 
विज्ञापन

6 of 7
पिंक स्कर्ट में लग सकती हैं क्यूट - फोटो : instagram
पिंक स्कर्ट में लग सकती हैं क्यूट

पिंक कलर की स्कर्ट में मोनालीसा बेहद क्यूट दिख रहीं हैं। इस तरह की स्कर्ट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इस के साथ क्रॉप टॉप बेहद प्यारी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्लिट स्कर्ट में दिख सकती हैं स्टाइलिश - फोटो : instagram
स्लिट स्कर्ट में दिख सकती हैं स्टाइलिश

इस तरह की पिंक और व्हाइट कलर की स्लिट स्कर्ट पहन कर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके साथ गले में कोई हल्का सा नेकपीस जरूर पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें