फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट, तस्वीरों में नजर आईं सिजलिंग अवतार में

Wed, 21 Jul 2021 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : Instagam
टेलीविजन के सबसे फेमस शो बिग बॉस सीजन-13 की फेम शहनाज गिल को भला कौन नहीं जानता? अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं, और इस बात का अंदाज उनकी फैन फॉलोइंग से ही लगाया जा सकता है। शहनाज के बात करने के तरीके को, उनकी अदाकारी को, उनके ड्रेसिंग सेंस को और उनके द्वारा कैरी की जाने वाली ड्रेसिस को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। लड़कियां शहनाज की तरह दिखने के लिए उनकी तरह मेकअप और उनकी ड्रेसिंग टिप्स को भी फॉलो करती हैं। वहीं, शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस संग अपनी दिल जीतने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने अपनी कुछ जबरदस्त तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, इसमें उन्होंने जो ड्रेस कैरी की है, वो भी फैंस को खूब पसंद आ रही है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram/shehnaaz gill
दरअसल, शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा उनका सिजलिंग अवतार हर किसी के होश उड़ाता हुआ नजर आ रहा है। शहनाज की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram/shehnaaz gill
कैरी की है ये ड्रेस
  • बात अगर शहनाज के लुक और ड्रेस की करें, तो वे एक ब्लैक रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है, और साथ में लाल कलर की लिपस्टिक कैरी की है। वहीं, उनके हाथ में पहनी हुई रिंग काफी प्यारी लग रही है।

4 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram/shehnaaz gill
इन तस्वीरों में शहनाज का ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है, और फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'प्यार एक हवा की तरह है। आप उसे देख नहीं सकते, लेकिन महसूस कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram/shehnaaz gill
गौरतलब, है कि शहनाज गिल अक्सर अपने फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं, और काफी सुर्खियां बटोरती हैं। फैंस भी उनके लुक को फॉलो करते हैं, ताकि वे भी उनके जैसे दिख पाएं। वहीं, अब उनका ये लेटेस्ट लुक फिर से फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें