फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: लिपस्टिक के वो शेड्स जो हर टोन की स्किन के साथ करेंगे मैच, मिलेगा खूबसूरत लुक

Mon, 01 Aug 2022 12:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लिपस्टिक के शेड्स
चेहरे को आकर्षक बनाने में लिपस्टिक का खास योगदान रहता है। बहुत सारी महिलाएं तो मेकअप में केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। लेकिन स्किन टोन के हिसाब से अगर लिपस्टिक का कलर नही है तो पूरा चेहरा बेकार दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपकलर का चुनाव करें। 
विज्ञापन

2 of 6
lipstick - फोटो : istock
लिप शेड्स को चुनते समय अक्सर महिलाएं गलती करती हैं और गलत लिप कलर को चुन लेती हैं। जब भी हम मार्केट में लिपस्टिक लेने जाते हैं। तो हाथों पर लिपस्टिक के शेड को लगाकर देखते हैं। लेकिन जब वो शेड होठों पर लगता है तो उसका शेड चेहरे से मैच नहीं करता। बहुत बार तो महिलाएं केवल इसलिए लिप शेड खरीद लेती हैं कि दूसरे के लिप पर वो कलर जंच रहा होता है। सही लिपस्टिक का शेड नहीं चुन पाती तो इन कलर को मेकअप किट में रखें। ये हर तरह की स्किन टोन के साथ मैच करते हैं और खूबसूरत लुक देतें हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Lipstick - फोटो : istock
वाइन कलर
डार्क मरून या फिर वाइन कलर को मेकअप लुक में ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती। लेकिन अगर आप अपने मेकअप किट में एक लिपस्टिक रखना चाहती हैं तो वाइन कलर को शामिल करें। ये आपके लुक को बिल्कुल बोल्ड एंड ब्यूटीफुल बना देंगी। वहीं ये कलर वार्म स्किन टोन के साथ ही लाइट स्किन टोन पर भी खूब जंचते हैं। अगर आप चेहरे को फ्रेश और यंग दिखाना चाहते हैं तो वाइन कलर को लगा सकती हैं। 
 

4 of 6
lipstick
जिंजरब्रेड कलर
अगर आपको ब्राउन कलर पसंद है लेकिन आप पर वो कलर नहीं जंचता। तो अपने मेकअप किट में जिंजरब्रेड कलर को शामिल करें। इस कलर में ऑरेंड शेड मिक्स होता है। जिससे ये आपके स्किन टोन के साथ परफेक्ट तरीके से मैच कर जाता है। स्किन लाइट हो या फिर डार्क इस कलर का कॉम्बिनेशन सबके साथ फिट बैठता है। अगर आप कॉलेज या ऑफिस में एक कलर रोजाना लगाना चाहती हैं। तो इस कलर को बेझिझक चुन लें। ये काफी खूबसूरत दिखता है। 
विज्ञापन

5 of 6
lipstick
ब्राइड रेड या रूबी रेड
अगर आप डार्क मरून या फिर वाइन शेड की लिपस्टिक को नहीं पसंद करतीं। लेकिन बोल्ड कलर चुनना चाहती हैं तो रूबी रेड कलर को चुनें। ये कलर भी लगभग हर स्किन टोन के साथ मैच कर जाता है। क्योंकि इस कलर में पर्पल का शेड मिक्स होता है। जिससे ये वार्म स्किन टोन के साथ भी बेहद खूबसूरत दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lipstick - फोटो : istock
डस्की रोज कलर
पिंक लिपस्टिक का ये शेड हर स्किन टोन के साथ मैच करता है। साथ ही इसे आप रोजाना से लेकर पार्टी तक में आसानी से लगा सकती हैं। ज्यादातर कॉलेजगोइंग लड़कियां इस कलर को लगाना पसंद करती हैं। क्योंकि इससे चेहरा बिल्कुल फ्रेश दिखने लगता है और सॉफ्ट लुक मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें