फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बोल्ड कपड़ों को छोड़ जान्हवी कपूर ने पहन ली साड़ी, फिर भी दिखा ग्लैरमस लुक

Mon, 01 Aug 2022 12:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर काफी समय से अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बैकलेस जंपसूट से लेकर फिगर हगिंग बोल्ड नेकलाइन ड्रेस में जान्हवी कपूर का सिजलिंग लुक देखने को मिला था। लेकिन इस बार जान्हवी कपूर ने साड़ी पहन तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। हालांकि साड़ी में भी जान्हवी का ग्लैमर कम नहीं दिख रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म गुड लक जेरी के प्रमोशन में बिजी हैं। जिसमे उनका बोल्ड लुक ही देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बार जान्हवी कपूर ने साड़ी पर फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि जान्हवी की झीनी सी साड़ी उनके ग्लैमर को कम नहीं कर रही। 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : insta
जान्हवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ब्लैक कलर की साड़ी को चुना है। जिस पर मैचिंग के काले धागों से फूल और मोटिफ्स बने हैं। वहीं साथ में सितारों का भी काम दिख रहा है। जिसके साथ मैचिंग के स्लीवलेस ब्लाउज को चुना गया है। जबकि साड़ी के साथ कुंदन के ड्रापलेट्स ईयरिंग को मैच किया गया है। बात करें मेकअप की तो बीमिंग हाईलाइटर और ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक के साथ जान्हवी ने साड़ी के साथ स्लीक हाई पोनीटेल बना रखी है। जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
हालांकि जान्हवी कपूर मौका मिलते ही बोल्ड लुक में नजर आ ही जाती हैं। पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ फिल्म के स्क्रीनिंग में पहुंची जान्हवी कपूर ने व्हाईट आउटफिट को कैरी किया है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन के साथ ही फुल स्लीव के साथ बॉडी फिटिंग इस ड्रेस को बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जिसके साथ जान्हवी ने टैन ब्राउन कलर की स्ट्रैपी हील्स को मैच किया है। जबकि खुले बालों के साथ ग्लॉसी लिप्स लुक को खूबसूरत बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें