फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग आउटफिट खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Fri, 19 Nov 2021 01:50 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वेडिंग आउटफिट खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
शादियों में खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता है और बात जब खुद की शादी की हो तो लड़कियां एकदम गंभीर हो जाती हैं। आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग शादियों के कपड़े आदि खरीदने में व्यस्त हैं। वैसे बात अगर उसकी करें, जिसकी शादी है, तो उसके लिए शॉपिंग करना बड़ा मुश्किल काम होता है। कई लड़कियां तो अपनी शादी के लिए बहुत पहले से ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं और उनकी यह शॉपिंग लास्ट मूवमेंट तक चलती रहती है। सबसे बड़ी दिक्कत तो ब्राइ़डल लहंगे से लेकर शादी के सभी फंक्शन में पहनने वाले आउटफिट तक की होती है कि क्या खरीदें, जो लुक को एकदम परफेक्ट बना दे। कुछ लड़कियां तो ऐसी भी होती हैं, जो ब्राइडल आउटफिट खरीद तो लेती हैं, लेकिन वो उससे संतुष्ट नहीं हो पाती हैं। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्राइडल आउटफिट खरीदने के लिए जिस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है, वह है सही समय। शादी से बहुत पहले या देर से भी वेडिंग आउटफिट खरीदना सही नहीं होता। देर से आउटफिट खरीदने का सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि कपड़ों को फिटिंग करवाने का समय नहीं मिल पाता। इसलिए शादी की शॉपिंग हमेशा सही समय पर ही करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
अगर आप वेडिंग आउटफिट खरीदने की सोच रही हैं तो बेहतर होगा कि पहले ऑनलाइन रिसर्च कर लें और लेटेस्ट डिजाइन और कीमत आदि के बारे में पता कर लें। इससे आपकी ऑफलाइन शॉपिंग काफी आसान हो जाएगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वेडिंग शॉपिंग के लिए पहले ही बजट को तय कर लेना बहुत जरूरी होता है। इसका फायदा ये होगा कि आप बेकार के खर्चों से बच जाएंगी। शॉपिंग करते समय एक बात का और ध्यान रखें कि उन दुकानों पर जाने से बचें, जहां आपके बजट के हिसाब से कपड़े न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शादी के लिए शॉपिंग करने जाएं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि कम से कम कपड़े ट्राई करें, क्योंकि एक ही बार में ज्यादा कपड़े देख लेने से मन भ्रमित हो जाता है कि कौन सा लें और कौन सा नहीं। ऐसे में सही वेडिंग आउटफिट का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें