Fashion Tips: सर्दी के मौसम में खुद को ठंड से बचाने के लिए आप कपड़ों की कई लेयर पहन लेते हैं। इससे आपको सर्दी कम लगती है। हालांकि इतने लेयर पहनने से सर्दी से तो बचाव हो जाता है लेकिन लुक खराब लगने लगता है। कई लड़कियों की यह शिकायत होती है कि सर्दी में अधिक कपड़ों के कारण मोटी लगती हैं। इसलिए वह कोशिश करती हैं पतले दिखने के लिए भारी भरकम स्वेटर या वुलन कपड़े पहनने से बचें। स्टाइलिश दिखने और ठंड से बचाव के लिए आप ओवरकोट को अपना सकती हैं। अपने लुक को ओवर कोट से अधिक स्टाइलिश और हर मौके के लिए बेहतरीन बनाया जा सकता है। ओवरकोट साड़ी, सूट जैसै पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न ड्रेस, जींस और टॉप आदि किसी भी आउटफिट पर आसानी से स्टाइलिश तरीके से कैरी किया जा सकता है। आइए जानते हैं ओवरकोट से खुद को स्टाइल करने के तरीके।